Vintage Cars from RRR: यही हैं ऑस्कर जीतने वाली फिल्म ‘RRR’ में दिखने वाली वो अनोखी कारें, देख लीजिये तस्वीरें |
1 min read
|








हाल ही में भारत में तेलुगु भाषा में बनी फिल्म RRR को फिल्मी जगत की दुनिया का सर्वश्रेष्ठ पुरष्कार मिला | इस फिल्म में कुछ यूनिक कारें भी देखने को मिली, जिनके बारे में हम आगे जानकारी देने जा रहे हैं |
RRR फिल्म में जो यूनिक कारें देखने को मिली, उनमें पहली कार रोल्स रॉयस सिल्वर घोस्ट है | इस कार को 1906 में लॉन्च किया गया था और 1926 तक इसका उत्पादन चलता रहा | कंपनी ने इस कार के 7874 यूनिट्स बनाये | इस कार को शुरुआत में 7036cc 6-सिलिंडर इंजन के साथ पेश किया गया था | जिसे 3-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया था |
इस फिल्म में दिखाई गयी दूसरी कार ‘फोर्ड मॉडल टी’ है |
इस कार को पहली बार 1 अक्टूबर 1908 को पेश किया गया था | इस कार का उत्पादन 1927 तक जारी रहा और कंपनी ने इसके 15 मिलियन यूनिट्स की बिक्री की | इस कार में 2.9L 4-सिलिंडर इंजन दिया गया था, जो 18bhp की पावर और 68 किमी/घंटा की स्पीड पर चलने में सक्षम था | इस कार की खासियत ये थी कि, इसे पेट्रोल, मिटटी के तेल और एथेनॉल पर भी चलाया जा सकता था |
तीसरी कार Cadillac Type 53 है, जो इसके Type 51 पर ही आधारित थी | इस कार को 1915 में लॉन्च किया गया था | कंपनी ने बाद में इस कार के 53, 55, 57, 59 और 61 मॉडल को भी लॉन्च किया था |
टाइप 53 मॉडल को 1916 में पेश किया गया था |
ये पहली कार थी जिसमें वर्तमान कारों की तरह ही कंट्रोल्स दिए गए थे | वहीं इसके इंजन की बात करें तो, इसमें 77bhp V8 इंजन दिया गया था |
इस लिस्ट में अगली कार Studebaker President है, जो फीचर्स के मामले में उस समय की सबसे शानदार कार थी | इस कार को 1926 में पेश किया गया था | पहली जेनरेशन Studebaker President कार में 5800cc 6-सिलिंडर दिया गया था |
पांचवी और आखिरी कार Pierce Arrow Model 48 है, जिसे 1913 में लॉन्च किया गया था | ये मॉडल कंपनी का सबसे ज्यादा समय तक चलने वाला मॉडल था | बाद में कंपनी ने इसके कई अपडेटेड वर्जन को पेश किया | इस कार में 6-सिलिंडर इंजन का प्रयोग किया गया था, जो 48bhp की पावर देने में सक्षम था |
About The Author
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
Recent Comments