Vande Bharat Express: मुंबई में अब दौड़ेंगी तीन वंदे भारत ट्रेनें ! इन रूटों पर आना-जाना हो जाएगा आसान |
1 min read
|








Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार देश को 9वीं और 10वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात करेंगे | मुंबई के लिए ये दूसरी और तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी |
Vande Bharat Express: देश को 9वीं और 10वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दोनों ट्रेनों का उद्घाटन दोपहर शुक्रवार को करीब 02:45 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) मुंबई से करेंगे. इन दोनों ट्रेनों को दो अलग-अलग रूटों पर चलाया जाएगा | मुंबई के लिए दूसरी और तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस भी होगी | मुंबई को 30 सितंबर 2022 को अपना पहला वंदे भारत मिलेगा | यह ट्रेन गांधीनगर कैपिटल और मुंबई सेंट्रल के बीच चलाई जायेगी |
10 फरवरी को पीएम दिखाएंगे हरी झंडी |
पीएम मोदी देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को एक साथ दो वंदे भारत ट्रेन की सौगात देने वाले हैं | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 फरवरी यानी की कल मुंबई से इन दोनों ट्रेनों को रवाना करेंगे. अब मुंबई से सोलापुर (Mumbai-Solapur Vande Bharat Express) और मुंबई से शिरडी (Mumbai-Shirdi Vande Bharat Express Train) के बीच इन दोनों नई वंदे भारत ट्रेन को चलाया जा सकता है | पीएम मोदी इन दोनों ट्रेनों को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) से हरी झंडी दिखाएंगे |
400 वंदे भारत ट्रेन चलाने की है योजना |
भारतीय रेलवे का यह प्लान है कि साल 2023 के अंत तक रेलवे कुल 75 वंदे भारत ट्रेन को चला सकते हैं | वहीं आने वाले तीन सालों में कुल 400 नई वंदे भारत ट्रेन चलाए जाने की योजना है | यह सेमी हाई स्पीड ट्रेन पूरी तरीके से स्वदेशी तकनीक से बनाई गई है और अब तक कुल 8 वंदे भारत ट्रेन देश में संचालित की जा रही हैं. यह ट्रेन नई दिल्ली-वाराणसी रूट, नई दिल्ली-वैष्णो देवी रूट, गांधीनगर-मुंबई रूट, दिल्ली-अब अंदौरा रूट, चेन्नई-मैसूर रूट, नागपुर-बिलासपुर रूट, हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी रूट और विशाखापट्टनम-सिकंदराबाद रूट पर चलाई जा रही है.
जानें ट्रेन की खासियत-
आपको बता दें कि यह ट्रेन केवल 52 सेकेंड की अवधि में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड को पकड़ सकती है. इसके साथ ही इस ट्रेन में सभी कोच को पूरी तरीके से वातानुकूलित रखा गया है | इसके साथ ही ट्रेन को सभी दरवाजे पूरी तरीके से ऑटोमेटिक हैं | इस ट्रेन में जीपीएस सिस्टम (GPS System) और वाईफाई (Wifi) भी लगा हुआ है | वहीं ट्रेन के एग्जीक्यूटिव क्लास में यात्रियों के लिए 360 डिग्री तक घूमने वाली कुर्सियां लगी हुई है |
About The Author
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
Recent Comments