Vande Bharat: सिक्किम के रंगपो में चलेगी वंदे भारत, जानिए रेल मंत्री ने कब से ट्रेन चलाने का दावा किया |
1 min read
|








Vande Bharat Train : देश में वंदे भारत एक्सप्रेस का नेटवर्क लगातार बढ़ रहा है और अब पूर्वोत्तर भारत में भी ये ट्रेन चलने वाली है | जानिए कब तक इसके संचालन का दावा रेल मंत्री ने किया है |
Vande Bharat: पूर्वोत्तर के सिक्किम को देश के अन्य राज्यों से जोड़ने के तहत केंद्र सरकार ने सिक्किम के रंगपो में अगले साल तक वंदे भारत ट्रेन चलाने का फैसला किया है | केंद्र सरकार पूर्वोत्तर क्षेत्र में रेलवे के बुनियादी ढांचे में सुधार पर काफी अधिक बल दे रहा है | इसी के मद्देनजर केंद्रीय रेल मंत्री वैष्णव ने सोमवार को सम्मान भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दिसंबर 2024 तक सिक्किम के रंगपो में वंदे भारत ट्रेन शुरू कर दी जाएगी |
इस समय तक सिक्किम के रंगपो तक पहुंचेगी वंदे भारत ट्रेन
वहीं सिक्किम जोड़ने वाली निर्माणाधीन रेल परियोजना को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री ने कहा कि यह बहुत कठिन परियोजना है, लेकिन इस परियोजना में अच्छी प्रगति हो रही है | उन्होंने बताया कि रविवार को ही उन्होंने इस परियोजना का निरीक्षण भी किया था दिसंबर 2024 तक वंदे भारत ट्रेन सिक्किम के रंगपो पहुंच जाएगी | उन्होंने कहा कि रंगपो से राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों तक रेलवे लाइन का विस्तार करने की योजना है |
सिक्किम के लिए खुलेंगे आर्थिक तरक्की के दरवाजे
रेलमंत्री ने कहा इस बात को ध्यान में रखते हुए सरकार इस दिशा में कई प्रयास कर रही है कि वन्दे भारत के राज्य में शुरू होने से सिक्किम के रंगपो से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और सरकार इन्हीं संभावनाओं का लाभ उठाना चाहती है | जिससे न सिर्फ पूर्वोत्तर के राज्यों का क्षेत्रीय विकास होगा बल्कि साथ ही उनके लिए आर्थिक तरक्की के द्वार भी खुल सकें |
पूर्वोत्तर में रेल सेवाओं के विकास के लिए 10 हजार करोड़ रुपये इस बजट में दिए गए
केंद्रीय रेल मंत्री वैष्णव ने कहा कि मोदी सरकार पूर्वोत्तर राज्यों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है | पूर्वोत्तर में रेल सेवाओं के विकास के लिए वर्ष 2014 तक केवल 2000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे, लेकिन केंद्र सरकार ने इस बार के बजट में राशि को बढ़ा कर 10 हजार करोड़ रुपये कर दिया है | आपको बता दें कि वर्तमान में पूर्वोत्तर क्षेत्र के 8 राज्यों में से, रेल नेटवर्क संपर्क अब 7 राज्यों में उपलब्ध है |
About The Author
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
Recent Comments