नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8329626839 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,

Recent Comments

    test
    test
    OFFLINE LIVE

    Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

    April 16, 2025

    Valentine Day 2023: दुनिया की सबसे ”रोमांटिक” जगह जहां हर प्यार करने वाले को एक बार जरूर जाना चाहिए |

    1 min read
    😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

    Valentine Day 2023 Romantic Places : प्यार का महीना आ गया है। इस महीने में दुनिया के सबसे रोमांटिक दिनों को मनाया जाता है। युवाओं और प्यार करने वालों के लिए फरवरी में मनाया जाने वाला वैलेंटाइन सप्ताह बहुत खास होता है। 14 फरवरी को दुनिया के तमाम देश वैलेंटाइन डे के तौर पर मनाते हैं। इस मौके पर लोग जिनसे प्यार करते हैं, उन से अपने प्यार का इजहार करते हैं। कुछ खास करके अपने साथी को महसूस कराने की कोशिश करते हैं कि उनके जीवन में पार्टनर की क्या अहमियत है। कपल एक दूसरे के साथ वक्त बिताते हैं। इसके लिए वह कहीं घूमने जाते हैं। किसी रोमांटिक जगह पर एक दूसरे के साथ कुछ प्यार के पल बिताते हैं। अगर आप भी किसी रोमांटिक जगह पर अपने साथी के साथ जाने की इच्छा रखते हैं या अपने क्रश से मोहब्बत का इजहार करने का मौका तलाश रहे हैं तो दुनिया की सबसे रोमांटिक जगहों पर जा सकते हैं। यहां जब आप पार्टनर को दिल का हाल बताएंगे तो वह आपकी मुहब्बत को तुरंत कबूल कर लेंगे। जानिए इन रोमांटिक जगहों के बारे में। अधिकतर रोमांटिक फिल्मों में हीरो अपनी हीरोइन से पेरिस में एफिल टावर के सामने मोहब्बत का इजहार करते नजर आ जाते हैं। पुरानी फिल्मों से लेकर आज के दशक की कई फिल्मों में पेरिस के खूबसूरत नजारे कपल के बीच के रोमांस को प्रदर्शित करते हैं। हम भारतीय इसी तरह के दृश्य देखकर बढ़े हुए। इसीलिए ज्यादातर भारतीय कपल एक बार पेरिस के रोमांटिक नजारे जरूर देखना चाहते हैं। आम लोग ही नहीं, सेलिब्रिटीज भी दुनिया के सबसे रोमांटिक शहर पेरिस को घूमने का शौक रखते हैं। नेहा कक्कड़ अपनी शादी के बाद पति रोहनप्रीत के साथ एफिल टावर देखने गई थीं। शाम के समय यहां कपल शहर की खूबसूरत जगमगाहट का लुत्फ उठा सकते हैं। पेरिस से अलग कोई खूबसूरत और रोमांटिक जगह की तलाश में हैं तो फ्लोरेंस शहर की ओर रुख कर सकते हैं। इटली के फ्लोरेंस शहर की खूबसूरती कपल को रोमांटिक माहौल देगी। फ्लोरेंस की संकरी गलियां इतिहास की कहानियों को जाहिर करती हैं। यहां फियोरेंटीना कूजीन विश्व स्तर पर मशहूर है। हर कपल को एक बार फ्लोरेंस घूमने जरूर आना चाहिए।
    दुनिया की सबसे रोमांटिक जगहों की बात हो तो ग्रीस के सेंटोरिनी शहर का नाम आना लाजमी है। चारों ओर से प्राकृतिक खूबसूरती से घिरा सेंटोरिनी कपल्स के पसंदीदा हनीमून डेस्टिनेशन में से है। यहां के नजारे आपका मन मुग्ध कर देंगे। रोमांस के लिए यह जगह परफेक्ट है। भारत के सेलिब्रिटी के लिए मालद्वीप सबसे लोकप्रिय डेस्टिनेशन है। यह दुनिया के सबसे रोमांटिक द्वीपसमूह में से एक है। वैलेंटाइन के मौके पर आप अपने पार्टनर के साथ मालद्वीप घूमने जा सकते हैं। मालद्वीप के खूबसूरत नजारे, समुद्र तट और ऐतिहासिक जगहें आप दोनों के रोमांस को बढ़ा देंगी।

    About The Author


    Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

    Advertising Space


    स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

    Donate Now

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You may have missed

    Copyright © All rights reserved for Samachar Wani | The India News by Newsreach.
    5:33 PM