स्वछता जैसा एक महत्वपूर्ण पैलु हाथ में लेके वैभव कदम जी ने किया नया कीर्तिमान स्थापित।
1 min read
|








मुंबई जैसे महानगर में अपनी पहचान बनाना किसी के लिए भी आसान नहीं होता, लेकिन वैभव कदम ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत से इस चुनौती का डटकर सामना किया। वैभव कदम जी की कंपनी, 24 Hours Cleaning Pvt Ltd, आज मुंबई की सबसे बड़ी कमर्शियल और रेसीडेंशल क्लीनिंग सेवाओं में से एक मानी जाती है। कंपनी की 24 घंटे की तेज़ सेवा और उच्च गुणवत्ता की क्लीनिंग ने उन्हें मुंबईवासियों के बीच एक भरोसेमंद नाम बना दिया है।
महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के खेड़ तालुका में जन्मे वैभव कदम जी का बचपन कठिनाइयों से भरा था। जब वह मात्र 12 वर्ष के थे, तब उनके पिता का निधन हो गया, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति और भी खराब हो गई। वैभव और उनके बड़े भाई संदीप ने अपनी माँ रंजना कदम के साथ मिलकर इस कठिन समय का सामना किया। उनकी माँ ने अपने सपनों को छोड़कर अपने बेटों के भविष्य को सँवारने का निर्णय लिया और घर की पूरी जिम्मेदारी अपने कंधो पे ली और उनकी शिक्षा का खर्च उठाया। इस दौरान, दोनों भाई पढ़ाई के साथ-साथ एक होटल में पार्ट टाइम काम भी करते थे।
इन कठिनाइयों के बावजूद, वैभव कदम जी ने हार नहीं मानी और अपने संघर्षों को ही अपनी प्रेरणा बनाई। उन्होंने जीवन में कुछ बड़ा करने का संकल्प लिया, और यह संकल्प ही उनकी सफलता का आधार बना। वैभव कदम जी की जीवन यात्रा में एक महत्वपूर्ण मोड़ तब आया जब उनकी शादी स्वाति कदम से हुई। स्वाति ने न केवल एक जीवन साथी के रूप में उनका समर्थन किया, बल्कि उनके सपनों को साकार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
2019 में वैभव कदम जी ने अपनी मेहनत और लगन से 24 Hours Cleaning Pvt Ltd की स्थापना की। शुरुआती दिनों में उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन उनकी दृढ़ता और धैर्य ने उन्हें कभी हार मानने नहीं दी। आज, 24 Hours Cleaning Pvt Ltd ने 50,000 से अधिक ग्राहकों को सेवा प्रदान की है और मुंबई में एक मजबूत पहचान बनाई है। वैभव कदम जी का सपना अब इस कंपनी का विस्तार पूरे भारत में करना है, और वे इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं।
कंपनी की सफलता के पीछे वैभव कदम जी का मानना है कि उनकी टीम की मेहनत और समर्पण सबसे महत्वपूर्ण हैं। वह अपनी सफलता का एक बड़ा हिस्सा अपने कर्मचारियों को समर्पित करते हैं। उनका कहना है कि उनके कर्मचारियों के बिना यह यात्रा संभव नहीं हो पाती। वैभव कदम जी की कहानी केवल सफलता की नहीं है, बल्कि यह उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा है जो कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। उनका जीवन प्रमाणित करता है कि अगर इरादे मज़बूत हों और मेहनत जारी रहे तो दुनिया की कोई भी कठिनाई राह में बाधा नहीं बन सकती।
उनके संघर्ष और सफलता की कहानी आज के युवाओं के लिए एक प्रेरणा है। साथ ही, 18 अगस्त २०२४ को पुणे शहर में वैभव कदम जी को प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीमती किशोरी सहाने-विज द्वारा “महाराष्ट्र उद्योग भूषण पुरस्कार 2024” से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार Reseal.in द्वारा महाराष्ट्र में अग्रणी सफाई सेवा प्रदाता कंपनी की श्रेणी में प्रदान किया गया। Reseal.in उनके उत्कृष्ट निर्णयों और सेवाओं को सलाम करता है।
About The Author
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
Recent Comments