उत्तराखंड : राज्य में आज बसों का परिचालन रहेगा बंद, रोडवेज कर्मचारी आंदोलन पर
1 min read
|








प्रदेश में आज बसों के जरिये सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल रोडवेज के कर्मचारियों के आंदोलन के चलते आज राजधानी देहरादून के साथ साथ सम्पूर्ण राज्य में रोडवेज के बसों का संचालन बंद रहेगा। इसके साथ ही साथ दिल्ली के अलावा दूसरे राज्यों में जाने वाली बसों का संचालन नहीं होगा। दरअसल उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी सयुंक्त मोर्चा ने अपनी विभिन्न मांगो के साथ बीते बुधवार को प्रबंधन से मुलाकात कर वार्ता करी थी जो की सफल नहीं हो सकी थी। उसके बाद प्रबंधन द्वारा गुरूवार को एक बार फिर से उन्हें वार्ता के लिए बुलाया गया लेकिन इस बार भी बातचीत विफल हो गयी थी।
दूसरी तरफ संयुक्त मोर्चा द्वारा यह चेतावनी दी गयी है की आने वाली 31 जनवरी तक यदि प्रबंधन ने उनकी मांगे पूरी नहीं करी तो वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। परिवहन निगम कर्मचारियों के संगठन इस बार संयुक्त मोर्चा बनाकर अपनी मांगो को लेकर प्रबंधन के साथ आर पार की लड़ाई करने की तैयारी में हैं। इसके तहत ही संयुक्त मोर्चा द्वारा एक दिवसीय धरने का कार्यक्रम किया जा रहा रहा है, जिसके अंतर्गत आज आईएसबीटी देहरादून परिसर में धरना प्रदर्शन होना है। इस दौरान अशोक चौधरी, दिनेश पंत, राम किशुनराम, जगदीश बहुगुणा, हरेंद्र सिंह, प्रेम सिंह रावत, रवि नंदन कुमार समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल होंगे।
About The Author
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
Recent Comments