टीवी-एक्टर अर्जुन बिजलानी ने खरीदी ₹1.29 करोड़ की मर्सिडीज:फैमिली के साथ की पूजा, पैपराजी को खिलाई मिठाई ।
1 min read
|
|








टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने करीब 1 करोड़ 29 लाख रुपए की मर्सिडीज कार खरीदी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नई कार की वीडियो शेयर कर ये जानकारी दी। इससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।
वीडियो में अर्जुन अपने बेटे और फैमिली के साथ अपनी नई कार की पूजा करते दिख रहे हैं। उन्होंने पूजा के बाद पैपराजी को मिठाई भी खिलाई। इस दौरान उनके साथ उनकी वाइफ नेहा और बेटा अयान भी मौजूद थे।
कार अनव्रैप करने के बाद की पूजा
वीडियो में अर्जुन अपनी नई मर्सिडीज GLE कार को अनव्रैप करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान अर्जुन ऑल-व्हाइट लुक में थे। वहीं, उनकी वाइफ नेहा ने व्हाइट सलवार सूट पहना हुआ था। अर्जुन ने ये वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- थैंक यू फॉर एवरीथिंग! गणपति बप्पा मोरिया! आप सभी की दुआओं के लिए भी शुक्रिया! ये मेरे लिए काफी मायने रखती हैं।
वीडियो पर श्वेता तिवारी, अली गोनी, माही विज, निया शर्मा जैसे कई सेलिब्रिटीज ने अर्जुन को नई गाड़ी की बधाई भी दी है।
2004 में किया था एक्टिंग डेब्यू
एक्टर अर्जुन बिजलानी ने 2004 में टीवी शो कार्तिका से टीवी पर एक्टिंग डेब्यू किया था। इस शो में उनके साथ जेनिफर विंगेट लीड रोल में थीं। इसके बाद भी अर्जुन बिजलानी ने लगातार बेहतरीन शोज किए और अपनी नई पहचान बनाई। टीवी सीरियल लेफ्ट राइट लेफ्ट में उनके कैरेक्टर कैडेट अलख शर्मा को बहुत पसंद किया गया था। ये शो टीवी पर 2006 से 2008 के बीच एयर हुआ था।
लंबे समय के बाद अब अर्जुन जल्द ही रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट होस्ट करते नजर आएंगे। इस शो को शिल्पा शेट्टी, किरण खेर और बादशाह जज करेंगे।
About The Author
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space












Recent Comments