धाराशिव में तुलजाभवानी कृषि महोत्सव 2024 उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
1 min read
|








धाराशिव से बालाजी राठौड़ की रिपोर्ट,
धाराशिव:18 जनवरी से धाराशिव जिले में कृषि विभाग द्वारा क्रियान्वित तुलजाभवानी कृषि महोत्सव धाराशिव में आयोजित किया था। आज 22 जनवरी को यह कृषि महोत्सव उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस कृषि महोत्सव का मुख्य आकर्षण हिंद केशरी गजेंद्र भैंसा बना।
पांच दिनों तक चलने वाले इस कृषि महोत्सव में जिले के कोने-कोने से नागरिक आते रहें। इस महोत्सव में कई नवीनतम कृषि तकनीक से बने उपकरण, डेयरी उत्पादन, बकरी पालन, सौर ऊर्जा संचालित मोटर, सोयाबीन हार्वेस्टर, इन जैसे विभिन्न उत्पादों का उत्पादन किया गया । इस कृषि महोत्सव में स्व-सहायता समूहों, बाज़ार स्टॉल जैसे छोटे उद्यमी भी शामिल हुए थे। इस कृषि महोत्सव में नागरिकों को जीवन की आवश्यक वस्तुएँ देखने को मिलीं। साथ ही इस कृषि महोत्सव में जैविक खेती, जल संरक्षण, जल बचत के बारे में भी बहुमूल्य जानकारी प्राप्त हुई।
इस कृषि महोत्सव का मुख्य आकर्षण हिंद केशरी गजेंद्र भैंसा बना। जिसका वजन डेढ़ टन है, बाजार में इस भैंसा की मांग काफ़ी रहीं। यह भैंसा बेलगाम जिले के किसान ने दाख़िल किया था। नागरिकों ने इस भैंसा और भैसे के मालिक के बारे में अधिक जानकारी पाने की कोशिष की। इस तरह से धाराशिव में आयोजित तुलजाभवानी कृषि महोत्सव 2024 आज २२ जनवरी को संपन्न हुआ।
About The Author
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
Recent Comments