नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8329626839 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,

Recent Comments

    test
    test
    OFFLINE LIVE

    Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

    April 21, 2025

    ये हैं दुनिया के सबसे ताकतवर वॉर शिप, पाकिस्तान का कहीं नामो निशान नहीं |

    1 min read
    😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

    Sejong the Great ये वॉर शिप साउथ कोरिया का है | डिस्ट्रॉयर Sejong the Great वॉर शिप 12,000 टन का है और इसमें भी 300 से ज्यादा क्रू मेंबर आ सकते हैं |

    दुनिया तेजी से बदल रही है, अब पहले की तरह सिर्फ एक देश सभी देशों पर धाक नहीं जमा सकता | छोटा से छोटा देश भी हथियारों के मामले में खुद को हाइटेक कर रहा है | कोई अपनी आर्मी को मजबूत बना रहा है तो कोई अपनी नेवी और एयरफोर्स को | चीन, अमेरिका और रूस के साथ साथ दुनिया के अन्य देश भी अब हथियारों के मामले में ताकतवर हो रहे हैं | यही वजह है कि आज हम आपको दुनिया के कुछ सबसे शानदार वॉर शिपों के बारे में बताएंगे | इसके साथ हम ये भी बताएंगे कि ये वॉर शिप किस देश के हैं |

    पहले नंबर पर है Type 055 वॉर शिप
    ये Type 055 वॉर शिप चीन का है | इसे कहा जाता है डिस्ट्रॉयर टाइप 055. 12000 टन वजनी इस वॉर शिप में एक साथ 300 से ज्यादा मेंबर आ सकते हैं | इस एक वॉर शिप की कीमत 2.6 बिलियन डॉलर है | इस वॉर शिप में 112 वर्टिकल लॉन्च सिस्टम के साथ-साथ सर्फेस से एयर में मार करने वाला मिसाइल सिस्टम लगा है | इसके साथ ही इस वॉर शिप में एंटी मिसाइल सिस्टम भी है | चीन का ये वॉर शिप अमेरिका समेत पूरी दुनिया के लिए चुनौती है |

    दूसरे नंबर पर है Sejong the Great वॉर शिप
    Sejong the Great ये वॉर शिप साउथ कोरिया का है | डिस्ट्रॉयर Sejong the Great वॉर शिप 12,000 टन का है और इसमें भी 300 से ज्यादा क्रू मेंबर आ सकते हैं | इसके साथ ही इस वॉर शिप की कीमत 925 मिलियन डॉलर है | इस वॉर शिप में भी 112 वर्टिकल लॉन्च सिस्टम के साथ-साथ सर्फेस से एयर में मार करने वाला मिसाइल सिस्टम लगा है | इसके साथ ही इसमें भी एंटी मिसाइल सिस्टम मौजूद है |

    तीसरे नंबर पर है Mogami वॉर शिप
    Mogami वॉर शिप जापान का है | ये फ्रिगेट Mogami वॉर शिप है | इसका वजन 5,500 टन है और इसकी कीमत 372 मिलियन डॉलर है | हालांकि, इसमें सिर्फ 90 क्रू मेंबर ही आ सकते हैं | हालांकि, ये सिर्फ देखने में छोटा है | मारक क्षमता में ये किसी भी बड़ी वॉर शिप को टक्कर दे सकता है | इसमें 16 वर्टिकल लॉन्च सिस्टम के साथ साथ जमीन से हवा में मार करने वाला मिसाइल सिस्टम मौजूद है | इसके साथ ही इसमें एंटी शिप मिसाइल सिस्टम भी लगा हुआ है |

    चौथे नंबर पर है Zumwalt वॉर शिप
    Zumwalt वॉर शिप अमेरिका का है | डिस्ट्रॉयर Zumwalt वॉर शिप 15,995 टन का है | वहीं इसकी कीमत 8 बिलियन डॉलर है | इस शिप में एक बार में कुल 197 क्रू मेंबर आ सकते हैं | वहीं इसमें 80 पेरीफेरल वर्टिकल लॉन्च सिस्टम लगा हुआ है | इसके साथ ही इसमें चार मिसाइल भी लगे हुए हैं |

    पांचवें नंबर पर है Arleigh Burke वॉर शिप
    Arleigh Burke वॉर शिप भी अमेरिका का है | डिस्ट्रॉयर Arleigh Burke वॉर शिप 9,500 टन का है. इसकी कीमत 2.2 बिलियन डॉलर है | जबकि इसमें 329 से 359 क्रू मेंबर एक बार में आ जाते हैं | इस खतरनाक Arleigh Burke वॉर शिप में 96 वर्टिकल लॉन्च सिस्टम लगा हुआ है, इसके साथ ही इसमें एंटी शिप और जमीन से मार करने वाली मिसाइल सिस्टम लगी हुई है |

    About The Author


    Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

    Advertising Space


    स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

    Donate Now

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Copyright © All rights reserved for Samachar Wani | The India News by Newsreach.
    12:32 AM