अज्ञान के अँधेरे से लेकर शिक्षा के उजाले तक लेके जाने वाले ‘स्मार्टपेसी इंस्टीट्यूट एंड टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड’ संस्था का सफर
1 min read
|










शिक्षा इंसान को अँधेरे से प्रकाश की ओर ले जाती है इसी वजह से आज के इस बदलते युग में शिक्षा सबसे आवश्यक चीज़ है।अच्छी शिक्षा प्रकाशमान भविष्यको लगभग पक्का कर देती है। लेकिन बढ़ते महंगाई के साथ साथ शिक्षा भी काफी महंगी हो चुकी है। एक आम आदमी के लिए आईटी जैसे क्षेत्र में शिक्षा पाना बहुत मुश्किल हो चुका है। ‘स्मार्टपेसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स’ एक ऐसा संगठन है जो महाराष्ट्र के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के मन में कम फीस पर भी आईटी शिक्षा और व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं यह विश्वास निर्माण करने में सफल रहा है।
साल २०१६ में डॉ. शिवाजी शिंदे और श्री.विष्णु शिंदे इन्होने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर ‘स्मार्टपेसी इंस्टीट्यूट एंड टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड’ इस संस्था की स्थापना की। सामान्य लोगो को आनेवाली समस्याओं का समाधान निकालना मतलब व्यवसाय करना इस विचारधारा के साथ शुरू की गई संस्था आज महाराष्ट्र राज्य के २८ शहरो में पढ़ रहे छात्रों को अच्छी शिक्षा देने का कार्य कर रही है। इस संस्था में उच्च गुणवत्ता के साथ कंप्यूटर कोर्स, करियर ओरिएंटेड कोर्स पढ़ाया जाता है। इसमें वेब टेक्नोलॉजी, फुल स्टैक, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट जैसे कोर्स पढ़ाए जाते हैं। यह संस्था आज तक ३० हजार से ज्यादा विद्यार्थियों को शिक्षा दे चुकी है और उनके करियर को एक प्रकाशमय दिशा दे चुकी है। स्मार्टपेसी लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम अवधारणा इस संस्था का एक महत्वपूर्ण पहलू है। कोर्स पूरा होने के बाद छात्रों को केवल सर्टिफिकट ही नहीं, कौशल और अनुभव जैसी अन्य सभी क्षेत्रो का सम्पूर्ण विकास वो भी उचित और कमसे काम दाम में किया जाता है।
एक समय था जब डॉ. शिवाजी शिंदेजी को शिक्षा पाने के लिए पैसो की कमी थी। तब उन्हें एम.आय.डी.सी. में काम करना पड़ रह था। काम करते हुए उन्होंने बिजनेस अडमिंस्ट्रेशन में डॉक्टरेट हासिल की, जीवन में चल रहे संघर्षो के बावजूद उन्होंने अपनी शिक्षा पाने की जिद पूरी की। डॉक्टरेट से लेकर आज तक मिले अनेक शिवश्री शिक्षण भूषण जैसे अनेको पुरस्कारों तक चली उनकी इस यशोगाथा ने युवको केलिए एक आदर्श कायम किया है।
एक शाखा से लेकर २८ शाखा बनने तक श्री. डॉ.शिवाजी शिंदे ने कड़ी मेहनत के साथ विश्वासु इंसानो की सेना खड़ी की है। साथ काम करने वाले लोग नौकर नहीं बल्कि संस्था के मालक ही है ऐसा विश्वास शिवाजी जी ने उनके मन में निर्माण किया है। संस्था के प्रति जिम्मेदारी का एहसास उनके जेहन में पक्की करने में शिवाजी जी ने कामियाबी हासिल की है। इसी वजह से २०० से ज्याद लोग पूरे मेहनत, निष्ठा और लगन के साथ ‘स्मार्टपेसी इंस्टीट्यूट एंड टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड’ संस्था में काम कर रहे है। संस्था को राज्य एवं राष्ट्रिय स्तर पर काफ़ी पुरस्कारोंसे सम्मानित किया जा चूका है।
संपूर्ण स्मार्टपेसी टीम देश भर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में छात्रों को बहुत ही उचित शुल्क पर उत्कृष्ट गुणवत्ता वाली आईटी शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से दिन-रात काम कर रही है। हम रिसिल की ओर से डॉ. शिवाजी शिंदेजी, श्री. विष्णु शिंदे और पूरी स्मार्टपेसी टीम को ढेर सारी शुभकामनाए देते है।
About The Author
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
Recent Comments