आदिवासी क्षेत्र पिंपलखुटा के नागरिकों के हित में पहाड़ तक पहुंचा विकास का सेतू
1 min read
|








नंदुरबार से शरद पाडवी की रिपोर्ट
पिंपलखुटा में पुलिस दादाहा सेतूद्वारा विभिन्न प्रमाणपत्रों का वितरण
नंदुरबार:आवश्यक दस्तावेजों के लिए पहाड़ी क्षेत्रों के नागरिकों की असुविधा को रोकने के लिए पिंपलखुटा (ता. अक्कलकुवा) यहां पे पुलिस दादाहा सेतु के माध्यम से विभिन्न दस्तावेज और प्रमाणपत्र उपलब्ध कराए गए। इन दस्तावेजों का पुलिस महानिदेशक बी.जी.शेखर पाटिल के हाथों वितरण किया गया। इस पहल से अधिकांश नागरिकों की मदद हुई।
नर्मदा घाटी और पिंपलखुटा क्षेत्र के निवासियों को प्रमाण पत्र के लिए अक्कलकुवा तहसिल स्थान तक काफी दूर जाना पड़ता है। समय और पैसा खर्च करने के बाद भी प्रमाणपत्र मिलने की शंका बनी रहती है। इससे छुटकारा पाने के लिए पुलिस दादाहा सेतु के माध्यम से पिंपलखुटा में विभिन्न दस्तावेज और प्रमाणपत्र तैयार किये गये थे। इन दस्तावेजों का पुलिस महानिदेशक बी.जी.शेखर पाटिल की हाथों वितरणत किया गया। इस समय नंदुरबार जिला पुलिस अधीक्षक पी.आर.पाटिल, उपविभाग पुलिस अधिकारी सदाशिव वाघमारे, मोलगी के सहायक पुलिस निरीक्षक राजेश गावित, पुलिस निरीक्षक मुकेश पवार, जिला परिषद सदस्य निर्मला राऊत, पूर्व जि.प.सदस्य सीताराम राऊत, पंचायत समिति सदस्य अशोक राऊत, सरपंच रंजना राऊत, मुकेश पावरा सहित पुलिस कर्मी मौजूद थे।
इस अवसर पर विशेष पुलिस महानिरीक्षक पाटिल ने 15 उत्पन्न प्रमाणपत्र, 17 निवास एवं राष्ट्रीयता प्रमाणपत्र, 3 पैन कार्ड, 15 आयुष्मान कार्ड, 17 आभा कार्ड वितरित किये। कार्यक्रम के बाद लाभार्थियों को कुल 1293 प्रमाण पत्र दिए जाएंगे, जिनमें 15 उत्पन्न प्रमाण पत्र, 17 निवास प्रमाण पत्र, 3 पैन कार्ड, 610 आयुष मान कार्ड, 648 आभा कार्ड शामिल हैं।
About The Author
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
Recent Comments