Summer Holidays: गर्मियों की छुट्टियों में इन 10 देशों में घूमने का बना सकते हैं प्लान, ये हैं वर्ल्ड फेमस डेस्टिनेशन |
1 min read
|








Summer Holidays : हर किसी का सपना विदेश घूमने का होता है. ऐसे में आप गर्मियों की छुट्टियों (Summer Holidays) में अपने परिवार के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इस बार भारत से बाहर घूमने जा सकते हैं |
हम आपको ऐसे 10 देशों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जहां आप घूमने के बाद महसूस करेंगे कि यहां पहले आना चाहिए था | तो आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन से ऐसे देश हैं | सबसे पहले बाली, इंडोनेशिया (Bali,Indonesia) का नाम आता है. यहां आपको जबरदस्त समुद्र तट देखने को मिलेगा, साथ ही यह जगह सुंदर मंदिरों के लिए जानी जाती है।
सेंटोरिनी- ग्रीस (Santorini Greece) में आपको सफेद रंग के घरों और रेस्तंरा देखने को मिलेंगे | आइलैंड की ट्रिप घूमने का शौक रखने वालों के लिए बड़े सपने से कम नहीं है | इसकी सुंदरता इतनी अट्रैक्टिव है कि यहां कई हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग हुई है |
माउ, हवाई (Maui Hawaii) मध्य प्रशांत में एक द्वीप है, जो हवाई द्वीप समूह का हिस्सा है | यहां दूर तक फैले हलीकाला नेशनल पार्क में द्वीप की सबसे ऊंची चोटी, ज्वालामुखी हलिकाला, साथ ही ओहेओ गुल्च के पूल और झरने का आनंद उठा सकते है |
बैंफ, कनाडा (Banff Canada) उन लोगों के लिए एक बेहतरीन समर डेस्टिनेशन है, जो अक्सर बाहर घूमना पसंद करते है. यहां आपको पहाड़, क्रिस्टल क्लियर झीलें देखने का मौका मिलेगा |
बार्सिलोना, स्पेन (Barcelona Spain) उत्तर पूर्वी स्पेन के तट पर स्थित एक शहर है | यहां आपको वास्तुकला और शानदार भोजन के जायके खाने को मिलेंगे |
डबरोवनिक, क्रोएशिया (Dubrosathvnik Croatia) में आपको बहुत ही सुन्दर समुद्र का किनारा देखने को मिलेगा | समुद्र के किनारे घूमने वालों को यहां काफी अच्छा लगने वाला है | साथ ही क्रिस्टल क्लियर पानी में नहाने का आनंद ले सकते है |
टोक्यो, जापान (Tokyo, Japan) एक खास शहर है, जो अपने स्ट्रीट फूड, खरीदारी और मनोरंजन के लिए फेमस है | आपको यहां एक अनूठी संस्कृति अनुभव करने का मौका मिलेगा |
लिस्बन, पुर्तगाल (Lisbon Portugal) भी एक खूबसूरत शहर है, जो अपनी रंगीन इमारत, शानदार वास्तुकला के लिए जाना जाता है. यहां पर आपको संग्रहालयों, पार्कों को देखने का अनुभव मिलेगा |
फुकेट, थाईलैंड (Phuket Thailand) गर्मियों की छुट्टियां बिताने का एक बेहतरीन स्थान है. यहां आपको बेहद खास समुद्र का किनारा, जहां क्रिस्टल क्लियर पानी में मस्ती का करने का मौका मिलेगा |
क्वीन्सटाउन, न्यूजीलैंड (Queenstown New Zealand) में आपको फुल एडवेंचर करने का मौका मिलेगा. यह एक शानदार क्वीन्सटाउन समर डेस्टिनेशन है | यहां झीलों का आनंद उठाने का मौका मिलेगा |
About The Author
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
Recent Comments