‘स्वाद व्हेज रेस्टॉरेंट और डाइनिंग’ का यशस्वी सफर,
1 min read
|










एक उद्योजक बनने के लिए जिद,मेहनत और लगातार अध्ययन की जरूरत होती है। ऐसे ही गुणों की उत्तम मिश्रण से श्री.अशोकजी शहा ने ‘स्वाद व्हेज रेस्टॉरंट और डाइनिंग’ की नीव रखी। छ. संभाजी नगर शहर में स्थित यह रेस्टॉरंट उनके स्वादिष्ट भोजन और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मशहूर है।
श्री. अशोकजी शहा, एक दिन रियल इस्टेट के काम से उनका मुंबई शहर जाना हुआ। काम होने के बाद वह एक व्हेज रेस्टॉरंट में खाना खाने के लिए गए। उस रेस्टॉरंट में दी जाने वाली सेवाए, खाने का स्वाद, वहा का माहौल उन्हें काफी प्रभावित कर गया। उस दिन मिले अनुभव अशोकजी के मन पर बड़ी छाप छोड़कर गया था। जिसकी वजह से अशोकजी ने छ.संभाजी नगर में वैसा ही स्वादिष्ट खाना और उत्कृष्ट सेवाओं से परिपूर्ण रेस्टॉरेंट की स्थापना करने का निर्णय लिया।
कोई भी व्यवसाय शुरू करने से पहले उसके बारे में पूरी तरीके से जानकारी हासिल करना काफी जरूरी होता है। यह बात अशोक जी बखूबी जानते थे। इसी वजह से वह बार बार मुंबई जा कर उस रेस्टॉरंट की जानकारी लेने के काम में जुट गए। पूरी तरीके से अध्ययन करने के पश्चात साल २००१ में उन्होंने ‘स्वाद व्हेज रेस्टॉरंट और डाइनिंग’ की स्थापना की।
स्वाद, गुणवत्ता और उत्कृष्ट सेवाओं की वजह से धीरे धीरे ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी। काफी कम समय में ही उन्होंने ग्राहकों के मन में और इस उद्योगक्षेत्र में अपना वर्चस्व प्रस्थापित कर दिया था।
‘स्वाद व्हेज रेस्टॉरंट और डाइनिंग’ का सफर काफी अच्छे से आगे बढ़ रहा था। सबकुछ अच्छे से चल रहा था लेकिन कोवीड १९ ने सबकुछ उथल पुथल कर दिया। कोविड १९ के प्रादुर्भाव की वजह से अच्छे से चल रहे सफर में एकदम से रुकावट आ गई। रेस्टॉरंट में काम कर रहे सभी कर्मचारी लॉकडाउन की वजह से अपने अपने घर लौट गए। रेस्टॉरंट का कम एकदम से ठप पड़ गया।
ऐसे मुश्किल समय में ‘स्वाद व्हेज रेस्टॉरंट और डाइनिंग’ का सारा भार अपने कंधो पर लेकर, रुकी हुई गाडी को फिरसे शुरू करने का काम किया स्वप्नाली जी चिंतन-शहा ने। उद्योग क्षेत्र में बिलकुल नहीं के बराबर अनुभव के बावजूद स्वप्नाली जी ने खुद सब काम करते हुए ‘‘स्वाद व्हेज रेस्टॉरंट और डाइनिंग’ में नवचैतन्य निर्माण किया और उत्साह और ऊर्जा के साथ रुका हुआ सफर फिरसे शुरू हुआ।
आज ‘स्वाद व्हेज रेस्टॉरंट और डाइनिंग’ उत्साह के साथ ग्राहकों की सेवा में जुटा हुआ है। अशोक जी और स्वप्नाली जी के नेतृत्व में ‘स्वाद व्हेज रेस्टॉरंट और डाइनिंग’ तेजी से आगे बढ़ रहा है। दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत के साथ दिन प्रति दिन आगे बढ़ रहे इस व्यवसाय को हम रिसिल डॉट इन की ओर से उन्हें ढेर सारी शुभकामनाए देते है।
About The Author
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
Recent Comments