Stock Market Holiday: शेयर बाजार में होली का अवकाश कल 7 मार्च को है या परसों, जानें क्या है इस पर अपडेट |
1 min read
|








Holi Stock Market Holiday : होली के त्योहार की छुट्टी शेयर बाजार में कल या परसों किस दिन रहेगी, अगर इस सवाल का जवाब जानना है तो आपको यहां बताया गया अपडेट जानना होगा |
Stock Market Holiday on Holi 2023: कल देश में छोटी होली का त्योहार यानी होलिका दहन को मनाया जाएगा | इस बार 7 मार्च को होलिका दहन और 8 मार्च को रंग खेलने वाली होली मनाई जाएगी | निवेशकों के मन में ये सवाल है कि आखिर होली का अवकाश इस दिन कब मिलेगा | शेयर बाजार, कमोडिटी मार्केट, करेंसी मार्केट, डेरिवेटिव्स और अन्य बाजारों के लिए छुट्टी का दिन कब तय है, ये एक सवाल बना हुआ है क्योंकि 8 मार्च को रंग वाली होली है और BSE-NSE के छुट्टियों वाले कैलेंडर के मुताबिक इस साल की होली की छुट्टी 7 मार्च को है | फिलहाल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और सेबी की आधिकारिक वेबसाइट पर होली की छुट्टी 7 मार्च को ही दिख रही है |
स्टॉक ब्रोकर एसोसिएशन ANMI ने एक लेटर लिखा है |
स्टॉक ब्रोकर एसोसिएशन ANMI ने होली की छुट्टी को बदलने के लिए सेबी (सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) को चिट्ठी लिखी है | इस लेटर में स्टॉक ब्रोकर एसोसिएशन ANMI ने सेबी से यह अपील की है कि स्टॉक मार्केट की छुट्टी को 7 मार्च से शिफ्ट करके 8 मार्च दिया जाए | वहीं केंद्र सरकार द्वारा 22 जून, 2022 को जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार नई दिल्ली के केंद्र सरकार के सभी ऑफिस में 8 मार्च को होली की छुट्टी दी गई है | कमोडिटी पार्टिसिपेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने भी सेबी से अनुरोध किया है कि वह या तो 7 मार्च की छुट्टी को 8 मार्च पर शिफ्ट करें या दोनों ही दिन को स्टॉक मार्केट हॉलिडे घोषित करें |
About The Author
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
Recent Comments