सोनाक्षी सिन्हा ने तानी बंदूक:9 साल का इंतजार हुआ खत्म, यो यो हनी सिंह के नए गाने का टीजर आउट।
1 min read
|








सोनाक्षी सिन्हा और यो यो हनी सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर ‘कालास्टार’ का टीजर आउट किया। 9 साल बाद एक बार फिर ये दोनों साथ नजर आएंगे। 2014 में आए ‘देसी कलाकार’ सॉन्ग को लोगों ने काफी पसंद किया था। अब इस एल्बम के दूसरे चैप्टर का टीजर आउट हो गया है। टीजर में सोनाक्षी सिन्हा यो यो हनी सिंह के माथे पर बंदूक ताने नजर आ रही हैं।
‘देसी कलाकार’ का दूसरा भाग है ‘कालास्टार’
‘देसी कलाकार’ सॉन्ग की कहानी के आखिर में हनी सिंह को पुलिस पकड़कर ले जाती है। दूसरे चैप्टर की शुरुआत हुड काउंटी जेल, टेक्सास से होती है। यो यो ब्लैक गंजी और ऑरेंज पैंट में दिखाई देते हैं। एक ऑफिसर उनको हथकड़ी बांधे ले जाता है।
9 साल की सजा के बाद हनी सिंह अपने दोस्त से मिलते हैं। यो यो उन्हीं कपड़ों में बाहर आते हैं जिन कपड़ों में पुलिस ने उनको गिरफ्तार किया था। वे अपने दोस्त से सोनाक्षी सिन्हा के बारे में पूछते हैं। दोस्त बताता है कि सोनाक्षी एम्सटर्डम में हैं।
3 साल पहले उनकी शादी हो चुकी है। ये सुनकर यो यो एम्सटर्डम जाने की बात करते हैं। वे कहते हैं,’मुझे मेरी गर्ल वापस चाहिए’। टीजर के आखिरी फ्रेम में सोनाक्षी सिन्हा यो यो हनी सिंह के माथे पर बंदूक तानी दिखाई देती हैं।
सोनाक्षी सिन्हा मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं
सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। वे अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती दिखती हैं। कभी साइकिल चलाते हुए तो कभी पूल खेलते हुए।
सोनाक्षी की आने वाली फिल्म ‘काकुडा’ है। इस फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख और साकिब सलीम नजर आएंगे। ये एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है और 13 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
सोशल मीडिया रिएक्शनस
सॉन्ग का टीजर आउट होते ही लोगों के रिएक्शनस आने शुरू हो गए। यो यो के दोस्त मधुकांत सहगल ने लिखा- सुपर डुपर हिट सुपरस्टार। हनी सिंह ने इसका जवाब देते हुए कहा-भाई आपका बर्थडे गिफ्ट है। सिंगर मंशील गुजराल, डायरेक्टर उमेश शर्मा ने भी अपनी खुशी जाहिर की।
About The Author
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
Recent Comments