नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8329626839 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,

Recent Comments

    test
    test
    OFFLINE LIVE

    Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

    April 29, 2025

    तो 30-35 साल में ही खत्म हो जाएगी दुनिया? न्यूटन ने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी।

    1 min read
    😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

    महान वैज्ञानिक वैज्ञानिक आइजैक न्यूटन ने आज से कई सालों पहले धरती के खत्म होने को लेकर भविष्यवाणी की थी. साइंटिस्ट की यह वैज्ञानिक सच होगी भी या नहीं इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है.

    आज से तकरीबन 300 साल पहले महान वैज्ञानिक आइजैक न्यूटन का निधन हुआ था. न्यूटन ने विज्ञान को गति और गुरुत्वाकर्षण के सटीक नियम दिए हैं. वहीं उन्होंने दुनिया के खत्म होने की भविष्यवाणी भी की थी. उन्होंने अनुमान लगाया था कि साल 2060 तक दुनिया खत्म हो जाएगी. देखा जाए तो ये दिन ज्यादा दूर भी नहीं है.

    कैसे की भविष्यवाणी?
    न्यूटन की ओर से की गई इस भयानक भविष्यवाणी को लेकर वैज्ञानिक ने कोई डिटेल डॉक्यूमेंट नहीं बनाया है, हालांकि उन्होंने अपनी गणितीय गणनाओं के आधार पर यह भविष्यवाणी की. इसके बाद उन्होंने इसे एक लंबी पर्ची पर लिखा. न्यूटन धरती के अंतिम सर्वनाश का पता लगाने में काफी रुचि रखते थे. उन्होंने अपनी भविष्यवाणी धर्म और विज्ञान को मिलाकर की. उन्होंने बाइबिल में लिखी गई कुछ बातों के आधार पर कहा कि रोमन साम्राज्य के 800 ईस्वी में स्थापना के बाद से ही धरती की उल्टी गिनती शुरु हो गई. बाइबिल और विज्ञान को आपस में मिलाकर देखें तो यह दुनिया साल 2060 में खत्म हो जाएगी.

    क्या कहते हैं वैज्ञानिक?
    मौजूद वैज्ञानिक न्यूटन की इस भविष्यवाणी के आंकलन को गंभीरता से नहीं लेते हैं. उनका मानना है कि न्यूटन ने जिस गणितीय के आधार पर यह गणना की है वो बेहद साधारण अंक गणित है. इसे सही नहीं माना जा सकता है. वहीं कुछ लोगों का मानना है कि न्यूटन का कहना था कि दुनिया साल 2060 से पहले खत्म नहीं होगी. इसके बाद ही इसका कभी अंत होगा. कई वैज्ञानिकों का मानना है कि न्यूटन की भविष्यवाणी को इसलिए भी गंभीरता से नहीं लिया जा सकता है क्योंकि उन्होंने यह भविष्यवाणी बाइबिल और धार्मिक ग्रंथों के आधार पर की थी.

    कैसे खत्म होगी धरती?
    वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखें तो धरती का नाश कई कारणों से हो सकता है, जैसे 5-7 अरब सालों बाद जब सूर्य का हाइड्रोजन खत्म हो जाएगा तो यह अपना आकार बढ़ाकर बुध, शुक्र और शायद धरती को भी निगल जाएगा. इसके अलावा एस्टेरॉयड के टकराव, गामा रे के विस्फोट, जलवायु परिवर्तन, परमाणु युद्ध औक ब्लैक होल के प्रभाव के कारण भी धरती समाप्त हो सकती है.

    About The Author


    Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

    Advertising Space


    स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

    Donate Now

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You may have missed

    Copyright © All rights reserved for Samachar Wani | The India News by Newsreach.
    5:01 PM