उल्हासनगर के खेमानी परिसर मैं 1008 दिए जलाकर श्रीराम दीप ज्योति उत्सव संपन्न।
1 min read
|
|








ठाणे जिले के उल्हासनगर से शैलेश भोसले की रिपोर्ट,
महायज्ञ, महाआरती मे सेकड़ो लोगो ने लिया हिस्सा।
उल्हासनगर:२२ जनवरी २०२४ को अयोध्या धाम में ५०० वर्षों के संघर्ष के बाद श्री राम मंदिर में श्री रामलल्ला जी की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव पुरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस उत्सव के उपलक्ष पर सोमवार के दिन शाम को उल्हासनगर कैंप नंबर दो खेमानी परिसर रूहानी सत्संग आश्रम के सामने श्रीराम दीप ज्योति उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। आयोजित उत्सव में 1008 दिए जलाकर लोगों ने भगवान श्री राम के सामने अपनी खुशियां पूरे उत्साह के साथ मनाई। श्रीरामलल्ला के प्राणप्रतिष्ठा के उपलक्ष पर मनाये जाने वाले इस उत्सव में महायज्ञ का भी आयोजन किया गया। आयोजित महायज्ञ में स्थानीय लोगों बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। महायज्ञ संपन्न होने के बाद श्री रामजी की महा आरती कि गई। महाआरती में लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। महाआरती संपन्न होने के बाद महाप्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया। जिसमें उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर अपना जीवन धन्य किया।
श्री.महेश सुखरामानी ने स्वयं उपस्थित लोगो का स्वागत किया। जय श्री राम के जय घोष से पूरा वातावरण श्री राममय हो गया। यह कार्यक्रम महाराष्ट्र राज्य सिंधी साहित्य अकादमी के कार्य अध्यक्ष श्री. महेश सुखरामानी द्वारा आयोजित किया गया था। जिसमें सैकड़ो लोगों ने पहुंचकर भगवान श्रीराम के आशीर्वाद को प्राप्त किया।
About The Author
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space












Recent Comments