नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8329626839 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,

Recent Comments

    test
    test
    OFFLINE LIVE

    Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

    May 3, 2025

    ग्लोबल वॉर्मिंग का तीखा असर: अमेरिका में लगातार टूट रहे गर्मी के रिकॉर्ड, कैलिफोर्निया में तापमान 53°C के पार।

    1 min read
    😊

    दुनियाभर के देश बदलती जलवायु का सामना कर रहे हैं। कैलिफोर्निया से फ्लोरिडा तक पूरे अमेरिकी दक्षिण में गर्मी के रिकॉर्ड टूट रहे हैं। वहीं, अमेरिका के पूर्वोत्तर, भारत, जापान और चीन में बाढ़ ने कहर बरपाई हुई है।
    जलवायु परिवर्तन की बढ़ती रफ्तार के चलते पूरी दुनिया पर ग्लोबल वॉर्मिंग का असर और तीखा होता जा रहा है। पश्चिमी देशों में इसकी वजह से गर्मी के लगातार नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। खासकर, दुनिया के सबसे गर्म स्थानों में से एक कैलिफोर्निया की डेथ वैली में रविवार को तापमान 53 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।
    1913 में सबसे अधिक तापमान का रिकॉर्ड
    राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा कि डेथ वैली के फर्नेस क्रीक में रविवार को तापमान 53.33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें, पृथ्वी पर अब तक सर्वाधिक तापमान 56.7 डिग्री सेल्सियस भी डेथ वैली के ही फर्नेस क्रीक रेंच में 10 जुलाई 1913 को दर्ज हुआ था। कैलिफोर्निया से फ्लोरिडा तक पूरे अमेरिकी दक्षिण में गर्मी के रिकॉर्ड टूट रहे हैं। यूरोप में विनाशकारी गर्मी के साथ-साथ अमेरिका के पूर्वोत्तर, भारत, जापान और चीन में बाढ़ ने कहर बरपाई हुई है।
    कई जगह बाढ़ का कहर

    दूसरी ओर, अमेरिका के कुछ राज्यों में बाढ़ ने कोहराम मचा रखा है। पेंसिल्वेनिया में तेज बारिश के कारण शनिवार को अचानक बाढ़ आ गई। इससे कई कारें बह गईं, जिसकी वजह से पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, 9 महीने का लड़का और 2 साल की बच्ची लापता हैं। इसके अलावा, वरमोंट में अधिकारी भूस्खलन को लेकर परेशान दिखे क्योंकि यहां बाढ़ के कई दिनों के बाद भी बारिश जारी रही।
    एक तिहाई लोग गर्मी से परेशान
    विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी अन्य प्राकृतिक आपदाओं की तरह देखने में भयावह नहीं लगती है, लेकिन ये अधिक खतरनाक है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और भयानक गर्मी की चेतावनी जारी की है। इस गर्मी से करीब एक-तिहाई अमेरिकी यानी 11 करोड़ लोग प्रभावित हैं। पिछले महीने दक्षिण और मध्यपश्चिम के कुछ हिस्सों में गर्मी की लहर ने एक दर्जन से अधिक लोगों की जान ले ली।

    लगातार 17वें दिन बढ़ी गर्मी
    मौसम विज्ञानी गेब्रियल लोजेरो ने बताया कि फीनिक्स मंगलवार को रिकॉर्ड को तोड़ने की राह पर है। दरअसल, जून 1974 में लगातार 18 दिन तक गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़े थे। फीनिक्स में रविवार को तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो लगातार 17वें दिन 110 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक है। वहीं, लास वेगास में तापमान 46.11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

    About The Author


    Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

    Advertising Space


    स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

    Donate Now

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You may have missed

    Copyright © All rights reserved for Samachar Wani | The India News by Newsreach.
    6:28 PM