Research Vessel: गोवा और कारवार के बीच फंसे रिसर्च पोत को तटरक्षक बल ने बचाया, आई थी तकनीकी खराबी।
1 min read
|
|








तटरक्षक बल के डीआईजी केएल अरुण ने गुरुवार को बताया कि रिसर्च पोत ने बुधवार दोपहर करीब तीन बजे खराब होने की जानकारी दी थी। बताया गया था कि पोत में आगे बढ़ने की क्षमता नहीं बची है। साथ ही बिजली भी बंद हो गई है।
भारत सरकार के एक रिसर्च पोत को देश के तटरक्षक बलों ने सुरक्षित बचा लिया गया है। दरअसल, पोत तकनीकी समस्याओं के कारण बुधवार को गोवा और कारवार के बीच फंस गई थी। इस पोत पर कुल 36 लोग सवार थे, जो सभी सुरक्षित हैं।
आई थी तकनीकी खराबी
तटरक्षक बल के डीआईजी केएल अरुण ने गुरुवार को बताया कि रिसर्च पोत ने बुधवार दोपहर करीब तीन बजे खराब होने की जानकारी दी थी। बताया गया था कि पोत में आगे बढ़ने की क्षमता नहीं बची है। साथ ही बिजली भी बंद हो गई है।
आठ वैज्ञानिक भी थे सवार
उन्होंने कहा कि स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत जहाज भेजे गए। पहला जहाज शाम पांच बजे तक पहुंच गया था। वहीं, दूसरा रात तक पहुंचा। रिसर्च पोच पर कुल 36 लोग फंस गए थे। इनमें 28 सदस्यीय दल और 8 वैज्ञानिक थे।
गोवा लाया जा रहा पोत
अरुण ने कहा कि फंसा हुआ पोत बहुत ही महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संपत्ति है क्योंकि वह एक रिसर्च पोत है। अधिकारी ने कहा कि फिलहाल यात्रियों को गोवा लाया जा रहा है।
About The Author
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space












Recent Comments