PM मोदी ने पुरी-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, बोले- भारत की गति और प्रगति का प्रतीक |
1 min read
|








PM Modi News: हावड़ा-पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस को पीएम मोदी ने वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाई | ये ट्रेन हावड़ा और पुरी के बीच 500 किमी की दूरी लगभग साढ़े छह घंटे में तय करेगी |
PM Modi Flag Off Vande Bharat Express: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने पश्चिम बंगाल के लोगों को ‘वंदे भारत ट्रेन’ का उपहार दिया है. पीएम मोदी ने वर्चुअली ओडिशा के पुरी-हावड़ा रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई | इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘वंदे भारत ट्रेन’ आधुनिक भारत और आकांक्षी भारतीय दोनों का प्रतीक बन रही है |
आज जब ‘वंदे भारत’ एक जगह से दूसरी जगह पर यात्रा करते हुए गुजरती है तो उसमें भारत की गति और प्रगति दिखाई देती है | उन्होंने कहा कि इस अमृतकाल में वंदे भारत ट्रेनें विकास का इंजन भी बन रही हैं और ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना को भी आगे बढ़ा रही हैं |
‘भारत ने बनाए रखी विकास की गति’
बीते सालों में भारत ने कठिन से कठिन वैश्विक हालातों में भी अपने विकास की गति को बनाए रखा है | इसके पीछे एक बड़ा कारण है कि इस विकास में हर राज्य की भागीदारी है, देश हर राज्य को साथ लेकर आगे बढ़ रहा | आज का नया भारत टेक्नोलॉजी भी खुद बना रहा है और नई सुविधाओं को तेजी से देश के कोने-कोने में पहुंचा भी रहा है | ये वंदे भारत ट्रेन, भारत ने अपने बलबूते ही बनाई है |
About The Author
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
Recent Comments