‘पठान को बचाने आया टाइगर…’ सलमान का कैमियो लीक, थिएटर में बजी तालियां
1 min read
|








बॉलीवुड के दो सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान स्क्रीन शेयर करते कम ही नजर आते हैं। दोनों अभिनेताओं ने आज रिलीज़ हुई पठाने में प्रशंसकों को बड़ा सरप्राइज दिया है। पठान में किंग खान और दबंग खान एक साथ आए हैं। इस फिल्म में सलमान खान का कैमियो रोल है। चंद मिनटों का यह कैमियो सोशल मीडिया पर लीक भी हो गया है।
लीक हुआ सलमान का कैमियो
अगर आपने पठान का फर्स्ट डे फर्स्ट शो मिस कर दिया तो निराश होने की कोई बात नहीं है। क्योंकि पहले शो के प्रीमियर के साथ ही पठान से जुड़ी कई क्लिप सोशल मीडिया पर लीक हो चुकी हैं। पठान में शाहरुख और सलमान का कैमियो सीन भी उनमें से एक है। पठान और टाइगर का ऐसा कॉम्बिनेशन आपने कभी नहीं देखा होगा। लंबे वक्त बाद पठान और टाइगर पर्दे पर एक साथ अभिनय करते नजर आ रहे हैं। लीक हुए वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे टाइगर अपने दोस्त पठान को दुश्मनों से बचाने आ गया है।
साथ आए सलमान-शाहरुख
हाई ऑक्टेन एक्शन दृश्यों के बीच जीवन दांव पर लगा है। शाहरुख खान बुरी तरह घायल हो गए हैं। वे दुश्मनों से घिरे हुए हैं। दुश्मन उन पर मिसाइलों से हमला कर रहे हैं। तभी अपने दोस्त को बचाने आया टाइगर धमाकेदार एंट्री करता है। पठान से मिलने पर टाइगर ने कहा- मैं आपके लिए आया हूं। तुमने बहुत बड़ा कांड किया है, है ना? किंग खान जवाब देते हैं- मैं पठान हूं। इसके बाद दोनों दुश्मन को करारा जवाब देते हैं। दोनों हाथों में मशीनगन लेकर गोलियां चलाकर दुश्मनों को ढेर कर देते हैं।
फैंस में डबल एक्साइटमेंट
पठान और टाइगर के बीच फिल्माए गए एक्शन दृश्यों को देखकर फैंस भी दंग रह गए हैं। शाहरुख और सलमान खान को इस तरह साथ देख लोग थिएटर में तालियां बजा रहे हैं। लोगों का उत्साह देखते ही बनता है।
फिल्म के शुरुआती रिव्यूज में इसे सुपर डुपर हिट करार दिया गया है। पहले दिन का बॉक्स ऑफिस अनुमान 50-56 करोड़ के बीच है।
About The Author
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
Recent Comments