भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान कार्यशाला 2024 का आयोजन।
1 min read
|










भादरा,जिला हनुमानगढ़ राजस्थान:- कल दिनांक 27 अगस्त 2024 को विधानसभा मंडलों की संयुक्त सदस्यता अभियान 2024 की कार्यशाला का आयोजन भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में किया गया।
बैठक में विधानसभा के सदस्यता अभियान संयोजक रमेश बेनीवाल ने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए ज्यादा से ज्यादा भाजपा से सभी को जोड़ने का लक्ष्य कार्यकर्ताओं को दिया।
इसी प्रकार जिला परिषद सदस्य एवं विधायक प्रतिनिधि कर्ण बेनीवाल ने कार्यकर्ताओं को पूर्व में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए सदस्यता अभियान के दिए गए लक्ष्य से भी अधिक सदस्य भादरा विधानसभा से बनाने को कहा।
जिला उपाध्यक्ष अनूप सिंह शेखावत ने सदस्यता अभियान में किस प्रकार से कार्य करते हुए लक्ष्य प्राप्त करना है कार्यकर्ताओं को बताया।
मुख्य वक्ताओं में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील बेनीवाल ,भिरानी मंडल अध्यक्ष दुनीराम चबरवाल, छानी मंडल अध्यक्ष सत्य प्रकाश चाहर, डुंगराना मंडल अध्यक्ष बसंत शर्मा, गोगामेडी मंडल अध्यक्ष मांगू सिंह ने सदस्यता अभियान के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हर मंडल में ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाएंगे।
नगर मंडल अध्यक्ष जगदीश गर्ग ने जिला प्रभारी एवं आए हुए अतिथियों और सभी मंडलों के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देते हुए अपने-अपने बुथो पर ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाकर पार्टी को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया। मंच संचालन चूरू प्रभारी गोपाल जी कौशिक एवं दिलावर वर्मा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर ओम बिजारणिया फेफाना मंडल अध्यक्ष, धर्मपाल मान खुईया मंडल अध्यक्ष, दीपचंद जी बेनीवाल जिला परिषद सदस्य, प्रताप जी दहिया सरपंच प्रतिनिधि सहित सभी मंडलों के पदाधिकारी, सदस्यता अभियान के संयोजक, पार्टी के बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, पार्टी के सभी मोर्चा अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता कार्यशाला में शामिल हुए।
About The Author
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
Recent Comments