मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की शपथ
1 min read
|
|








मध्य प्रदेश में शपथ ग्रहण समारोह भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हुआ. मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने 58 वर्षीय यादव को शपथ दिलाई.
रायपुर: मोहन यादव ने बुधवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, जबकि अरुण साव और विजय शर्मा ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
मध्य प्रदेश में शपथ ग्रहण समारोह भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हुआ. मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने 58 वर्षीय यादव को शपथ दिलाई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जे. पी., नडडा और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और ज्योतिरादित्य शिंदे इस अवसर पर उपस्थित थे. जयपुर: राजस्थान के नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह 15 दिसंबर, शुक्रवार को होगा. भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे जबकि दीयाकुमारी और प्रेमचंद बैरवा उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.
About The Author
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space












Recent Comments