सौंदर्य की नई कहानी: महादेवी जाकते
1 min read
|










महादेवी जाकते, एक नाम जो सौंदर्य के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। वह एक मेकअप कलाकार नहीं, बल्कि एक सौंदर्य कलाकृति है, जो अपने सपनों को हकीकत में बदलने के लिए कठिन मेहनत कर रही है।
महादेवीजी की यात्रा शुरू हुई एक साधारण से रंगोली और मेहंदी के ऑर्डर लेने से। फिर उन्होंने फेमिना सैलून में हो रहे मॉडलिंग कॉन्टेस्ट में मिले आमंत्रण को स्वीकार किया और मिस लातूर 2023 के लिए उन्होंने भाग लिया, जहां उन्हें दूसरे रनर अप के रूप में पुरस्कृत किया गया।
लातूर श्रवण क्वीन प्रतियोगिता में मॉडलिंग करने के लिए उन्हें पहले पुरस्कार से नवाजा गया। मॉडलिंग कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने से उनकी ठीकठाक आमदनी हो रही थी। लेकिन सिर्फ इतना करने से ही उनके मन को पूरी संतुष्टि नहीं मिल रही थी। मेकअप करने के लिए दिन प्रति दिन उनकी रूचि बढ़ती जा रही थी।मेकअप विषय में उनकी बढ़ती रूचि की वजह से उन्होंने मेकअप आर्टिस्ट बनने का निर्णय लिया। कोई भी व्यवसाय शुरू करने से पहले उस विषय की पूरी जानकारी हासिल करना बहुत जरूरी होता है। इसी वजह से उन्होंने मुंबई के लेवल्स रिसॉर्ट में कशिश जैन मैम के साथ एक कोर्स किया। पूरी मेहनत और लगन के साथ मेकअप की पूरी जानकारी हासिल की और वहां से उनका मेकअप कलाकार के रूप में सफर शुरू किया।
उनका मॉडलिंग का सफर भी साथ ही साथ जारी रहा। विविध मॉडलिंग कॉन्टेस्ट में भाग लेकर वह खुदही खुदका मेकअप किया करती थी। धीरे धीरे उन्हें मेकअप के लिए आर्डर्स आना भी शुरू हो गया था, समय के साथ उनके मेकअप करने कौशल की वजह से ग्राहकों की संख्या तेजी से बढ़ती रही। एक सफल मॉडल और मेकअप आर्टिस्ट बनने से ही उनका सफर नहीं रुका। आज वह काफी सारी लड़कियों के लिए मेकअप क्लासेस भी लेती हैं, और उन्हें पूरी तरिके से आत्मनिर्भर बनने केलिए प्रोत्साहित करती है।
लातूर शहर में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें ‘सर्वोत्तम मेकअप कलाकार‘ के रूप से सम्मानित किया गया था । इसके साथ-साथ, उन्होंने सामाजिक कार्यो में भी वह अपना योगदान देने के लिए हमेशा तत्पर रहती है। उनके किये सामाजिक कार्यो को मध्यनजर रखते हुए उन्हें ‘विट्ठल अवार्ड’ से भी नवाजा गया है।
महादेवीजी का उद्देश्य सिर्फ खुद का यश और कामयाबी नहीं है, बल्कि वह गरीब लड़कियों को भी सिखाने और समर्थ बनाने के लिए भी काम करती है।
इस तरह, महादेवीजी जाकते ने सौंदर्य के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने का संकल्प लिया है, और उनकी कहानी उद्योजक बनने की इच्छा रखने वाले हर व्यक्ति को यह सिखाती है कि सपनों को साकार करने के लिए केवल मेहनत और संघर्ष की जरूरत होती है। हम रिसिल डॉट इन की ओर से महदेवीजी को ढेर सारी शुभकामनाए देते है।
About The Author
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
Recent Comments