नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8329626839 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,

Recent Comments

    test
    test
    OFFLINE LIVE

    Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

    June 22, 2025

    ‘नया अध्याय, गर्व, जय हिंद, बधाई…’ चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग पर पीएम मोदी, सीएम योगी, खरगे समेत अन्य नेताओं ने क्या कुछ कहा ?

    1 min read
    😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

    Chandrayaan 3 Launch: तीसरे चंद्रयान मिशन लॉन्च होने पर इसरो चीफ प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान 3 को सटीक कक्षा में स्थापित किया |
    Chandrayaan 3 Launch: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शुक्रवार (14 जुलाई) की दोपहर को 2 बजकर 35 मिनट पर तीसरे चंद्रयान मिशन को लॉन्च कर दिया। इस पर इसरो चीफ प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि ‘चंद्रयान-3’ एलवीएम-3एम4 रॉकेट ने चंद्रयान 3 को सटीक कक्षा में स्थापित किया |
    चंद्रयान 3 के लॉन्च होने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई नेताओं ने खुशी जताई , वहीं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लॉन्च का वीडियो शेयर करते हुए जय हिंद कहा , दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्विटर पर वीडियो साझा करते हुए कहा, जय हिंद, जय भारत.”

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,क्या बोलीं?
    प्रेसिडेंट मुर्म ने कहा कि भारत ने सफलतापूर्वक चंद्रयान 3 लॉन्च कर दिया है | इसके लिए इसरो की टीम को बधाई है | यह अंतरिक्ष विज्ञान और टेक्नोलॉजी में प्रगति के प्रति देश की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है , लूनर मिशन की सफलता के लिए मेरी शुभकामनाएं |

    पीएम मोदी क्या बोले?
    पीएम मोदी ने कहा, ”चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा , यह हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर उठाते हुए ऊंची उड़ान भरता है , यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है
    | मैं उनकी भावना और प्रतिभा को सलाम करता हूं!”
    मनसुख मंडाविया क्या बोले?
    मनसुख मंडाविया ने ट्वीट करते हुए कहा कि गौरव के क्षण. बधाई हो भारत! चंद्रयान-3 के लॉन्च के लिए इसरो की टीम को बधाई. ये स्पेशल पल हमेशा हमें याद रहेगा. इस पर हर भारतीय को गर्व हैं |

    राहुल गांधी ने क्या कहा?

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, “आज, हममें से एक अरब से अधिक लोग गर्व से चमकते हुए आकाश की ओर देख रहे हैं | चंद्रयान 3,1962 में भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लॉन्च और 1969 में इसरो के निर्माण के बाद से वैज्ञानिकों की ओर से किए गए दशकों के श्रम का फल है , इस मिशन की सफलता हमें चंद्रमा की सतह पर अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा देश बना देगी , सचमुच एक अविश्वसनीय उपलब्धि! इसरो की पूरी टीम को बधाई |

    मल्लिकार्जुन खरगे ने क्या कहा?
    खरगे ने ट्वीट किया, ”वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और चंद्रयान मिशन के सफल प्रक्षेपण में शामिल सभी लोगों की जबरदस्त प्रतिभा, समर्पण, कौशल और कड़ी मेहनत को धन्यवाद. हमें आप पर गर्व है | कांग्रेस पार्टी की ओर से हम इसरो की टीम के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं |

    चंद्रयान 3 पर जेपी नड्डा क्या बोले?
    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि ऐतिहासिक चंद्रयान 3 के सफलतापूर्वक लॉन्च करने पर इसरो को बधाई , ये दुनिया के सामने भारत की तकनीकी क्षमता को दिखाएगा , लूनर सतह के बारे में हमारी समझ का विस्तार करेगा. यह उल्लेखनीय मिशन हमारे वैज्ञानिकों की प्रतिभा और दृढ़ता का प्रमाण है, जो भारत की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं को लगातार नई ऊंचाइयां दे रहे हैं |

    About The Author


    Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

    Advertising Space


    स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

    Donate Now

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You may have missed

    Copyright © All rights reserved for Samachar Wani | The India News by Newsreach.
    4:29 PM