एनडीए सरकार कभी भी गिर सकता है’, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खर्गे का सूचक बयान।
1 min read
|








कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खर्गे ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए एनडीए सरकार कभी भी गिर सकता है, ऐसा बयान दिया।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खर्गे ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार गलती से बनी है और भविष्य में यह सरकार कभी भी गिर सकती है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 240 सीटों पर जीत हासिल की। बहुमत का 272 का आंकड़ा वे छू नहीं सके। इसके लिए उन्हें एनडीए के सहयोगी दलों पर निर्भर रहना पड़ेगा।
मल्लिकार्जुन खर्गे ने कहा, “एनडीए सरकार गलती से बनी है। मोदी के पास बहुमत नहीं है। उनकी सरकार अल्पमत में है। इसलिए यह सरकार कभी भी गिर सकती है। हमें तो लगता है कि सरकार पांच साल चलनी चाहिए, देश अच्छी तरह से चलना चाहिए। देश को मजबूत करने के लिए हम सब मिलकर काम करेंगे। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री की आदत है कि जो चीज सही चल रही है, वह उन्हें पचती नहीं है। हमारी तरफ से हम देश के लिए काम करते रहेंगे।”
कांग्रेस अध्यक्ष खर्गे ने प्रधानमंत्री मोदी और उनकी गठबंधन सरकार पर हमला किया तो बिहार के जेडीयू पार्टी ने इसका जवाब दिया है। जेडीयू ने कांग्रेस के गठबंधन सरकार के प्रधानमंत्री के कार्यकाल की ओर ध्यान आकर्षित किया। साथ ही खड़गे जो आरोप लगा रहे हैं, उस पर पहले खुद को देखना चाहिए, ऐसा भी संकेत दिया।
बिहार के पूर्व मंत्री और वर्तमान विधान परिषद के विधायक नीरज कुमार ने खर्गे के बयान पर सवाल उठाया। खड़गे को पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हाराव और डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल की पहले जानकारी लेनी चाहिए, ऐसा पलटवार नीरज कुमार ने किया। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जितनी सीटें जीती हैं, लगभग उतनी ही सीटें कांग्रेस ने जीती थीं। जब किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था, तब पी.वी. नरसिम्हाराव के नेतृत्व में अल्पमत की सरकार बनी थी। वह सरकार भी कांग्रेस ने अच्छे से चलाया था।
नरसिम्हाराव ने दो साल में छोटे दलों में विभाजन कर कांग्रेस सरकार को बहुमत में लाया। खड़गे को कांग्रेस का यह इतिहास पता नहीं है क्या? ऐसा सवाल उठाते हुए नीरज कुमार ने आगे कहा कि कांग्रेस अब 99 के फेर में फंस गई है।
About The Author
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
Recent Comments