मुंबई इंडियंस ने जीत का खाता खोलकर रचा इतिहास! गुजरात जायंट्स को लगातार पांचवें मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा।
1 min read
|








मुंबई इंडियंस ने इस सीज़न की अपनी पहली जीत हासिल की है। वहीं, गुजरात जायंट्स के खिलाफ लगातार पांचवां मैच जीतकर उन्होंने इतिहास रच दिया है।
मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स पर 5 विकेट से जीत के साथ डब्ल्यूपीएल 2025 में अपना जीत का खाता खोला। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गुजरात जायंट्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने गुजरात को 120 रन पर आउट कर दिया। गुजरात के लिए हरली ने सर्वाधिक रन बनाए। इसके अलावा, हेले मैथ्यूज ने मुंबई के लिए सबसे अधिक 3 विकेट लिए। मुंबई ने नेट सीवर ब्रंट के अर्धशतक की बदौलत 16.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। इसके साथ ही मुंबई ने डब्ल्यूपीएल इतिहास में गुजरात के खिलाफ लगातार पांचवीं जीत दर्ज की है।
यह मैच वडोदरा के कोटम्बी स्टेडियम में खेला गया, जिसमें मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई का निर्णय सही था। क्योंकि जब तक गुजरात ने 43 रन बनाए, तब तक उनकी आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। बेथ मूनी, लॉरा वोलवार्ड और एश्ले गार्डनर जैसी बड़ी खिलाड़ी मुंबई की खतरनाक गेंदबाजी का शिकार हुईं। एक समय गुजरात ने 79 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे। यहां से हरलीन देओल और तनुजा कंवर ने मिलकर गुजरात का स्कोर 100 के पार पहुंचाया।
मुंबई इंडियंस की इस सीजन की पहली जीत –
मुंबई इंडियंस की हेले मैथ्यूज ने इस सीजन में पहली बार पर्पल कैप पर कब्जा किया है। मैथ्यूज ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ डब्ल्यूपीएल 2025 के अपने पहले मैच में 2 विकेट लिए। अब उन्होंने गुजरात जायंट्स के खिलाफ 3 विकेट लेकर पर्पल कैप पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने इस सीज़न में अब तक 5 विकेट लिए हैं और सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में रेणुका ठाकुर की बराबरी कर ली है। लेकिन अन्य आंकड़ों के आधार पर मैथ्यूज़ आगे हैं। डब्ल्यूपीएल के पहले सीजन की विजेता मुंबई इंडियंस डब्ल्यूपीएल 2025 के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से 2 विकेट से हार गई। वह इस समय सीज़न की अपनी पहली जीत की तलाश में हैं।
नेट सीवर ब्रंट के अर्धशतक के दम पर मुंबई इंडियंस ने गुजरात जायंट्स को पांच विकेट से हरा दिया। मंगलवार को वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 120 रन ही बना सकी। जवाब में मुंबई ने 16.1 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाकर 23 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया।
अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंची मुंबई की टीम –
इस जीत के साथ मुंबई की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। उनका नेट रन रेट 0.783 हो गया है जबकि गुजरात जायंट्स तीन मैचों में एक जीत और दो हार के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। उनका नेट रन रेट भी -0.525 हो गया है। फिलहाल स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम अब तक खेले गए दोनों मैचों में जीत हासिल कर शीर्ष स्थान पर है। दिल्ली और यूपी वारियर्स क्रमशः चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।
About The Author
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
Recent Comments