हुपरी मे फंसे लोगों का आंदोलन
1 min read|
|








कोल्हापूर से दयानंद मोरे की रिपोर्ट,
कोल्हापूर: कोल्हापूर जिले में स्थित हुपरी गांव मे एक आदमी ने फर्जी कंपनी बनाकर अनेक लोगोंको फसाया है। उसके घर के सामने लोग पिछले सात दिन से ठिय्या आंदोलन कर रहे है। हूपरी मे रहने वाले राजेंद्र नेर्लीकर नामक व्यक्ती ने डॉल्फीन और वन टच नाम की दो फर्जी कंपनी बनाई। उस कंपनी मे चार महिने मे दुगना पैसा मिलने के लालच से लोगोंने अपना पैसा लगाया। पहले कुछ दिन तो रकम ठिक मिल रही थी। मिल रहे दुगने मुआवजे के बाद लोगोने अपने जान पहचान वालो को भी पैसा लगाने को प्रोत्साहित किया।
बहुत सारी ऑफर्स,और पैसे दुगने देने कि लालच से गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के लोग इसमे बडी संख्या में फस चुके है। उस्मानाबाद के एक शक्स के साथ हुई इस धोखाधड़ी की वजह से दिल का दौरा आने पर उन्हें अपनी जान गवानी पड़ी। मृत व्यक्ति की पत्नी भी हो रहे इस आंदोलन मे शामील है। मेहनत के साथ कमाए हुए पैसे वापस न मिलने पर लोग निराश हो कर इस आंदोलन में शामिल हुए। पिछले सात दिन से लोग फ़र्ज़ी व्यक्ति के खिलाफ उसके घर के सामने बैठकर आंदोलन कर रहे है। लेकिन अभी तक ठग व्यक्ति फरार है। यह प्रकरण कुछ गलत मोड़ लेने से पहले जिला पोलिस प्रशासन गंभीरता से इस समस्या का हल निकाले ऐसी मांग जनता कि ओरसे की जा रही है।
इस ठगी में फंसे काफी लोग गरीब घर से है। उनको जब तक न्याय नहीं मिलता तब तक आम आदमी पार्टी उनके साथ रहेगी ऐसा आश्वासन आम आदमी पार्टी के जिला पदाधिकारी ने दिया है। प्रतिनिधि मंडल में राज्य संघटन सचिव संदिप देसाई, जिला संघटक सुदर्शन कदमसो, समाचार वाणी के प्रतिनिधी दयानंद मोरे, जिला सचिव संजय सुर्यवंशी, प्रदिप माने, आनंदा सकटे आदि शामील थे।
About The Author
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space












Recent Comments