अन्याय के विरोध में आंदोलन,राजु शेट्टी का सुझाव
1 min read
|
|








कोल्हापूर से दयानंद मोरे कि रिपोर्ट,
कोल्हापुर: रत्नागिरी-नागपूर महामार्ग के लिए चोकाक से अंकली तक क्षेत्र संपादन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पुरे महामार्ग से प्रभावित उद्योजक, किसान और मकान मालिकों की सभा आज अतिग्रे गाव मे संपन्न हुई। निर्धारित सभा भुतपुर्व सांसद और स्वाभिमानी किसान संघटना के प्रमुख श्री.राजु शेट्टीजी की अध्यक्षता मे संपन्न हुई। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने सही मुआवजा न मिलने पर आंदोलन करने का सुझाव दिया और हमेशा साथ रहने का आश्वासन दिया।
रत्नागिरी से माले फाटा तक चार गुना मुआवजा मिल चूका हैं और चोकाक से अंकली तक संपादित क्षेत्र केलिए सिर्फ दो गुणा मुआवजा देने का सरकार का फैसला है। यह सारासार अन्याय है। इसके खिलाफ आंदोलन करने का ऐलान किसानों की ओरसे किया गया है।
इस समय किसान नेता सावकार मादनाईक,ॲडव्होकेट चिंतामणी कांबले,स्वाभिमानी शेतकरी संघटना के जिलाध्यक्ष वैभव कांबळे, आम आदमी पार्टी कोल्हापूर के सचिव संजय सुर्यवंशी,बाजीराव लोहार,निवृत्त पोलिस आयुक्त विष्णू कुंभार ,जयसिंग मुसले,पत्रकार भरत शिंदे, समाचार वाणी के प्रतिनिधी दयानंद मोरे, आनंदा पाटील और बडी संख्या में नागरीक शामील हुए थे। कार्यक्रम का सुत्रसंचालन मेजर तानाजी पाटीलजी ने किया। आत्माराम बीडकरजी ने उपस्थित मान्यवरों का आभार प्रदर्शित किया।
About The Author
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space












Recent Comments