नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8329626839 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,

Recent Comments

    test
    test
    OFFLINE LIVE

    Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

    April 21, 2025

    अमेरिका में मोदी बोले- लोकतंत्र भारत के DNA में:बिहार में विपक्षी दलों की बैठक आज; भारत में बनेंगे फाइटर जेट के इंजन।

    1 min read
    😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

    कल की बड़ी खबर PM मोदी के अमेरिका दौरे से जुड़ी रही। उन्होंने व्हाइट हाउस में कहा कि लोकतंत्र भारत के DNA में है और हम इसे जीते हैं। इधर, बिहार में आज लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विपक्षी दलों की बैठक होगी। हम आपको आगे फुटबॉल मैच में पाकिस्तान को भारत से मिली करारी हार के बारे में बताएंगे…

    लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। वे भगवती नगर में PM मोदी के 9 साल पूरे होने पर रैली करेंगे। इसके अलावा सांबा जिले में सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लेबोरेट्री की आधारशिला रखेंगे।

    1. अमेरिकी पत्रकार ने मानवाधिकार पर सवाल किया, PM मोदी बोले- भारत में किसी तरह का भेदभाव नहीं |
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इसके बाद अमेरिकी पत्रकार ने PM से मानवाधिकार को लेकर सवाल किया। इस पर PM मोदी ने कहा कि लोकतंत्र भारत के DNA में है। भारत में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया जाता।

    इससे पहले व्हाइट हाउस में PM मोदी का राजकीय स्वागत हुआ। यहां उन्हें रेड कार्पेट वेलकम दिया गया। उन्हें अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी जिल बाइडेन ने रिसीव किया।

    ये खबर अहम क्यों है: PM मोदी का ये दौरा दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों को लेकर बेहद अहम है। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार आज रिकॉर्ड 130 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। अमेरिका, भारत का सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर बन गया है। दोनों देशों के बीच बाइलैट्रल ट्रेड 2022-23 में 7.65% बढ़कर 128 बिलियन डॉलर हो गया। वहीं, चीन के साथ कारोबार 1.5% घटकर 113.83 बिलियन डॉलर हो गया है।
    2. भारत में ही बनेंगे हमारे लड़ाकू विमानों के इंजन, GE और HAL के बीच समझौता हुआ

    अमेरिका की GE एयरोस्पेस और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के बीच फाइटर प्लेन के F414 इंजन बनाने का समझौता हो गया है। इसके तहत अब भारतीय लड़ाकू विमानों के इंजन भारत में ही बनेंगे। पहले GE इन्हें सप्लाई करती थी।

    ये खबर अहम क्यों है: पूरी दुनिया में अभी तक सिर्फ चार देश अमेरिका, रूस, इंग्लैंड और फ्रांस में ही फाइटर जेट्स के इंजन बनते हैं। GE कंपनी अब इंजन बनाने का काम HAL को दे सकती है। टेक्नोलॉजी और डिजाइन भी शेयर कर सकती है। ऐसा होने से भारत में आसानी से फाइटर जेट्स के इंजन उपलब्ध होंगे।

    3. लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विपक्षी एकता के लिए बैठक आज, 15 विपक्षी पार्टियां शामिल होंगी |
    भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकता की बैठक आज बिहार में मुख्यमंत्री आवास में होगी। इसमें 2024 लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। मीटिंग में नीतीश कुमार के न्योते पर 7 राज्यों के मुख्यमंत्री और 6 पूर्व मुख्यमंत्री शामिल होंगे। माना जा रहा है कि मीटिंग में 15 विपक्षी पार्टियां शामिल होंगी।

    ये खबर अहम क्यों है: बिहार में विपक्षी एकता की बैठक का मकसद 2024 लोकसभा चुनाव में एक साथ मिलकर भाजपा को हराना है। बिहार के मंत्री विजय चौधरी ने स्पष्ट कर दिया है कि बैठक में सीट शेयरिंग और PM चेहरे के मुद्दे पर चर्चा नहीं होगी। ​​​​​​इससे पहले दिल्ली के CM केजरीवाल ने केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ कांग्रेस को साथ देने के लिए कहा था। उन्होंने कहा था कि अगर कांग्रेस हमारा साथ नहीं देती है तो इस मीटिंग में शामिल नहीं होंगे।
    4. असम के 20 जिलों में बाढ़, 1 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित; बंगाल-बिहार में 11 लोगों की मौत

    मौसम विभाग (IMD) ने MP समेत 8 राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है। उधर, असम के 20 जिलों में आई बाढ़ से 108 गांव पूरी तरह से डूब चुके हैं। इससे 1 लाख 20 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। सबसे ज्यादा नलबाड़ी जिले में बाढ़ से 45 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल और बिहार में बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हुई है।

    ये खबर अहम क्यों है: असम का कुल क्षेत्रफल 78,438 वर्ग किमी है, लेकिन इसका 40 फीसदी हिस्‍सा बाढ़ की चपेट में रहता है। बिजनेस इनसाइडर के मुताबिक, पहाड़‍ियों से आने वाले पानी की वजह से ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों का जलस्‍तर बढ़ता है। बाढ़ आने की ये सबसे बड़ी वजह है। ब्रह्मपुत्र से 49 सहायक नदियां जुड़ी हैं, जो हर साल तबाही लाती हैं।
    5. भारतीय कोच ने पाकिस्तानी खिलाड़ी से फुटबॉल छीनी, रेफरी ने रेड कार्ड दिखाया |
    बेंगलुरु में चल रही सैफ चैम्पियनशिप में भारत-पाक मैच में भारतीय कोच इगोर स्टिमैक को रेड कार्ड दिखाकर मैच से बाहर कर दिया गया। मैच के दौरान फुटबॉल आउट-लाइन के बाहर जाने पर पाकिस्तानी प्लेयर थ्रो-इन कर रहा था। टीम इंडिया के हेड कोच इगोर स्टीमाक ने खिलाड़ी के हाथ से बॉल नीचे गिरा दी। पाकिस्तानी खिलाड़ियों की शिकायत पर रेफरी ने उन्हें रेड कार्ड दिखा दिया गया। इंडिया के कोच 24 जून को नेपाल के खिलाफ होने वाले मैच में टीम के साथ फील्ड पर नहीं रह सकेंगे।

    ये खबर अहम क्यों है: सितंबर 2018 के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच ये पहला मुकाबला था। भारत की फुटबॉल टीम ने इस मुकाबले में पाकिस्तान को 4-0 से हरा दिया। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने शानदार हैट्रिक लगाई। वे अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं।
    बिहार के मधेपुरा में भगवान शिव बने कलाकार की सांप के डसने से मौत हो गई। भजन-कीर्तन के दौरान यह घटना हुई। युवक ने अपने गले में सांप लटका रखा था। उसके हाथ में त्रिशूल था, जिस पर दो सांप लिपटे हुए थे। घटना के बाद कार्यक्रम के आयोजक और उसके साथी कलाकार युवक का शव अस्पताल में छोड़कर भाग गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आयोजन के लिए मंदिर समिति के लोगों ने अनुमति नहीं ली थी।

    About The Author


    Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

    Advertising Space


    स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

    Donate Now

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You may have missed

    Copyright © All rights reserved for Samachar Wani | The India News by Newsreach.
    7:39 PM