Modi Cabinet Decisions: सभी के लिए 200 रुपये सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, मोदी सरकार का रक्षाबंधन पर तोहफा।
1 min read
|








Modi Cabinet Decisions: पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने फैसलों की जानकारी दी , उन्होंने बताया कि अब एलपीजी सिलेंडर सस्ता मिलेगा।
Modi Cabinet Decisions: मोदी सरकार ने ओणम और रक्षाबंधन के मौके पर बड़ा तोहफा दिया है , मंगलवार (29 अगस्त) को कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि सभी उपभोक्ताओं के लिए गैस सिलेंडर के दाम 200 रुपये कम किये जाएंगे।
उन्होंने कहा, ”ओणम और रक्षाबंधन के पर्व पर 200 रुपये सिलेंडर के दाम कम किए जाने का फैसला लिया है , ये सभी लोगों के लिए है , बहनों के लिए बहुत बड़ी सौगात है.” अनुराग ठाकुर ने कहा कि लाखों बहनों के लिए पीएम मोदी ने तोहफा दिया है. 75 लाख बहनों के लिए उज्जवला गैस योजना के तहत उनको फ्री गैस कनेक्शन मिलेंगे , एक रुपये नहीं देना होगा. पाइप, चूल्हा और सिलेंडर मुफ्त मिलेगा , दुनियाभर में गैस के दाम बढ़े हैं, लेकिन भारत में इसका कम असर हुआ है।
उज्जवला योजना के तहत पहले से ही 200 की सब्सिडी थी, जबकि 200 की आज से अलग से सब्सिडी का लाभ मिलेगा , यानी अब उज्जवला योजना के तहत आने वालों को 400 रुपये की सब्सिडी मिलेगी , 33 करोड़ लोगो के पास गैस सिलेंडर के कनेक्शन हैं , वहीं 75 लाख नए कनेक्शन दिए जाएंगे. इसमें 7680 करोड़ का खर्च आएगा।
चंद्रयान पर चर्चा
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने चंद्रयान-3 का जिक्र करते हुए बताया कि कैबिनेट ने वैज्ञानिकों की ऐताहासिक उपलब्धि की सराहना की है , उन्होंने घोषणा की कि हर साल 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन की सफलता न सिर्फ भारतीय अतरिंक्ष अनुसंधान संगठन (ISRP) की जीत है, बल्कि भारत की प्रगति और वैश्विक मंच पर आगे बढ़ने का प्रतीक है।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि चंद्रयान-3 की सफलता में महिला वैज्ञानिकों का बड़ा महत्व है , इसके लिए हमें गर्व है , उन्होंने आगे कहा कि भारत ने चंद्रयान-3 की सफलता से विश्व में एक अलग पहचान बनाई है , आज पूरा देश चंद्रयान की सफलता का जश्न मन रहा है , चंद्रयान की सफलता केवल भारत की अंतरिक्ष अभियान से जुड़े लोगों की उपलब्धि नहीं है, यह पूरे भारत की उपलब्धि है।
बता दें कि चंद्रयान मिशन-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर 23 अगस्त को साफ्ट लैंडिंग की थी , इस तरह भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश और चंद्रमा की सतह पर जाने वाला चौथा देश बना है।
पीएम मोदी क्या बोले?
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”रक्षाबंधन का पर्व अपने परिवार में खुशियां बढ़ाने का दिन होता है , गैस की कीमतों में कटौती होने से मेरे परिवार की बहनों की सहूलियत बढ़ेगी और उनका जीवन और आसान होगा , मेरी हर बहन खुश रहे, स्वस्थ रहे, सुखी रहे, ईश्वर से यही कामना है.”
About The Author
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
Recent Comments