नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8329626839 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,

Recent Comments

    test
    test
    OFFLINE LIVE

    Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

    April 21, 2025

    मैक्रों के डिनर में शामिल हुए मोदी:राष्ट्रपति को चंदन का सितार, फर्स्ट लेडी को सिल्क की साड़ी गिफ्ट की; सबमरीन, राफेल डील पर मुहर ।

    1 min read
    😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन का फ्रांस दौरा खत्म कर सयुंक्त अरब अमीरात (UAE) के लिए निकल गए हैं। इससे पहले राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उनके लिए लूव्र म्यूजियम में डिनर होस्ट किया। 1953 के बाद पहली बार फ्रांस ने किसी विदेशी नेता के लिए लूव्र म्यूजियम में डिनर होस्ट किया है। डिनर के दौरान टोस्ट रेज करते हुए PM मोदी ने कहा- भारत और फ्रांस मिलकर दोनों देशों की भलाई के लिए ही नहीं, बल्कि वैश्विक सुरक्षा और शांति में भी अहम योगदान दे रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि कल फ्रांस के सर्वोच्च पुरस्कार से मुझे सम्मानित किया गया। यह मेरे और सभी भारतीयों के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। पिछले 25 सालों में दुनिया ने काफी उतार-चढ़ाव देखें हैं, इसके बावजूद भारत और फ्रांस की दोस्ती मजबूत बनी रही।

    PM मोदी के दौरे पर भारत और फ्रांस के बीच 3 स्कॉर्पीन क्लास सबमरीन और लड़ाकू विमान के इंजन मिलकर बनाने की डील हुई। इसके अलावा पेरिस में भारतीय दूतावास में DRDO का टेक्निकल ऑफिस भी खोला जाएगा। इससे पहले PM मोदी ने फ्रांस की नेशनल डे परेड में बतौर चीफ गेस्ट शिरकत की। दोनों देशों की तरफ से जॉइंट स्टेटमेंट भी जारी हुआ।
    PM मोदी ने मैक्रों को दिया चंदन का सितार
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों को तोहफे में चंदन की लकड़ी से बना सितार गिफ्ट किया है। मैक्रों के अलावा PM मोदी ने उनकी पत्नी और फ्रांस की प्रधानमंत्री को भी तोहफे दिए हैं। PM ने राष्ट्रपति मैक्रों की पत्नी ब्रिजेट मैक्रों को सैंडलवुड बॉक्स में पोचमपल्ली इकत उपहार में दिया। ये तेलंगाना की पारंपरिक साड़ी होती है, जिस पर डाई करके पागाडु बंधु शैली में जिओमेट्रिकल पैटर्न बना होता है।

    इसके अलावा PM ने फ्रांस की प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बॉर्न को ‘मार्बल इनले वर्क टेबल’ और फ्रेंच नेशनल असेंबली की अध्यक्ष येल ब्रॉन-पिवेट को हाथ से बुना हुआ सिल्क कश्मीरी कालीन उपहार में दिया।
    एल्सी पैलेस में मोदी का स्वागत, डेलीगेशन लेवल की बातचीत हुई
    डिनर से पहले शुक्रवार को PM मोदी राष्ट्रपति मैक्रों के ऑफिशियल रेजिडेंस एल्सी पैलेस पहुंचे। यहां मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिजेट मैक्रों ने मोदी का स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच पैलेस में डेलीगेशन लेवल की बातचीत हुई। फिर उन्होंने एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी एड्रेस किया।
    जॉइंट स्टेटमेंट की खास बातें…

    प्रेसिडेंट मैक्रों ने कहा- भारतीय सेना की पंजाब रेजिमेंट को पेरिस में मार्च पास्ट करते हुए देखकर फख्र महसूस हुआ। दोनों देशों के युवाओं को एक-दूसरे के यहां एजुकेशन और दूसरी कल्चरल एक्टिविटीज में हिस्सा लेने का मौका मिलना चाहिए। हम वीजा रूल्स को आसान बनाएंगे।
    मोदी ने कहा- पेरिस जैसे शहर में इस गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए प्रेसिडेंट मैक्रों का शुक्रिया। यहां बैस्टिल डे परेड में भारत की जल, थल और नभ सेनाओं का पराक्रम दिखा। हम आने वाले 25 साल के लिए लक्ष्य तैयार कर रहे हैं। भारत ने इस दौरान विकसित देश बनने का लक्ष्य रखा है।
    फ्रांस को हम नैचुरल पार्टनर के तौर पर देखते हैं। हम यहां अपना UPI लॉन्च कर रहे हैं। मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत में फ्रांस अहम पार्टनर है। डिफेंस में सहयोग की काफी संभावनाएं हैं। स्पेस एजेंसी के बीच अहम समझौते हुए हैं। मार्शे में नया कॉन्स्यूलेट खोला जाएगा। फ्रांस की यूनिवर्सिटीज को भारत में कैम्पस खोलने का इनविटेशन दिया गया है।
    फ्रांस की मशहूर हस्तियों से मिले प्रधानमंत्री मोदी
    पेरिस में प्रधानमंत्री मोदी और इमैनुएल मैक्रों भारत-फ्रांस CEO फोरम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने फ्रांस की कुछ मशहूर हस्तियों से मुलाकात की। इनमें ग्लोबल फैशन ब्रांड श्नैल की CEO लीना नायर भी शामिल थीं। इसके अलावा वो मशहूर योग शिक्षक शार्लोट शोपिन से भी मिले। शोपिन ने 50 की उम्र में योग शुरू किया था। अब वो 100 साल की होने वाली हैं और अब भी योग से खुद को फिट रखती हैं।

    About The Author


    Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

    Advertising Space


    स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

    Donate Now

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Copyright © All rights reserved for Samachar Wani | The India News by Newsreach.
    1:29 AM