बेसन का बना हुआ यह मगास – लगे एक दम स्वाद भरा
1 min read
|








ठंडी का मौसम आया। मान लो बहुत से लड्डू बनाने का मौसम आ गया हो। कभी ड्राई फ्रूट के लड्डू तो कभी बेसन के लड्डू या तो कभी ममरी का लड्डू।आइए आज में आपको बेसन की चक्की या लड्डू की विधि और उसमे इस्तमाल होने वाली सामग्री बताती हुं।
सामग्री:
१. घी
२. बेसन
३. इलाइची
४. पीसी हुई शक्कर
विधि:
सबसे पहले घी को एक कड़ाई में डालिए। अब उसमे (अपने नाप अनुसार)बेसन डालिए। अब बेसन को हल्की हल्की आंच पर सेकिये। उसे आप तब तक सेकिए जब तक उसमे से सुगंध न आने लगे और उसका रंग न बदलने लगे। अब जैसे ही बेसन के सिकने की सुगंध आने लगे तब आपके स्वाद अनुसार इसमें आप पीसी हुई शक्कर डालिए ( किसी को ज्यादा मीठा पसंद है तो किसको काम मीठा )। अब इसको आप हिलाते रहे जब तक इसके अंदर शक्कर घुल न जाए।
अब दूसरी तरफ एक थाली में घी लगाए। और यह बेसन डाल दे। और ठंडा होने के बाद इसके टुकड़े करे। या तो आप इसके लड्डू भी बना सकते है।
About The Author
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
Recent Comments