रांची टेस्ट में जायसवाल की खास उपलब्धि, इस मामले में रोहित-सहवाग को छोड़ा पीछे
1 min read
|








यशस्वी जयसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट की पहली पारी में 73 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 117 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके और एक छक्का लगाया.
यशस्वी जयसवाल ने जब रांची टेस्ट मैच की पहली पारी में छक्का लगाया तो वह टेस्ट फॉर्मेट में भारत की ओर से एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए. इस मामले में उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया। उन्होंने एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक छक्कों का वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. रांची टेस्ट मैच की पहली पारी में यशस्वी जयसवाल अर्धशतक बनाकर आउट हो गए.
यशस्वी जयसवाल ने रोहित शर्मा को पछाड़ा-
यशस्वी जयसवाल ने रांची टेस्ट की पहली पारी में छक्का लगाया, जो इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनका 23वां छक्का है. इस छक्के के साथ ही वह टेस्ट में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। इस नंबर पर पहले कप्तान रोहित शर्मा थे, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में अब तक 22 छक्के लगाए थे, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ यशस्वी के 23 छक्कों ने उन्हें तीसरे स्थान पर धकेल दिया और खुद दूसरे नंबर पर आ गए। टेस्ट में किसी एक टीम के खिलाफ किसी भारतीय द्वारा सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड वर्तमान में सचिन तेंदुलकर के पास है, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 25 छक्के लगाए थे।
एक टीम के खिलाफ टेस्ट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज –
25 छक्के – सचिन तेंदुलकर – बनाम ऑस्ट्रेलिया
23 छक्के – यशस्वी जयसवाल – बनाम इंग्लैंड
22 छक्के – रोहित शर्मा – बनाम दक्षिण अफ्रीका बनाम
21 छक्के – कपिल देव – बनाम इंग्लैंड
21 छक्के – ऋषभ पंत – बनाम इंग्लैंड
एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक टेस्ट छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
यशस्वी जयसवाल: 2024 में 23* छक्के
वीरेंद्र सहवाग: 2008 में 22 छक्के
ऋषभ पंत: 2022 में 21 छक्के
रोहित शर्मा: 2019 में 20 छक्के
मयंक अग्रवाल: 2019 में 18 छक्के
यशस्वी जयसवाल के 600 रन पूरे –
यशस्वी जयसवाल ने रांची टेस्ट मैच की पहली पारी में 55 रन बनाते ही इस टेस्ट सीरीज में अपने 600 रन पूरे कर लिए. इससे पहले उन्होंने शुरुआती तीन टेस्ट मैचों में दो दोहरे शतकों की मदद से 545 रन बनाए थे. यशस्वी ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 209 रन बनाए, जबकि तीसरे टेस्ट में उन्होंने 214 रनों की नाबाद पारी खेली.
About The Author
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
Recent Comments