हिंद महासागर के आसमान में 6 घंटे तक दहाड़े राफेल, चीन की बढ़ेंगी टेंशन, IAF की ताकत देख छूटे पसीने |
1 min read
|








Indian Air Force: भारतीय वायुसेना के चार राफेल लड़ाकू विमानों ने हिंद महासागर क्षेत्र के ऊपर छह घंटे से अधिक समय तक उड़ान भरी और युद्धाभ्यास किया |
Indian Air Force News: भारतीय वायुसेना के चार राफेल लड़ाकू जेट विमानों ने छह घंटे चले युद्धाभ्यास में हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया | इन 4 राफेल लड़ाकू विमानों ने हिंद महासागर क्षेत्र के ऊपर छह घंटे से अधिक समय तक उड़ान भरकर युद्धाभ्यास किया | इसे भारतीय वायुसेना की नई उपलब्धि बताया जा रहा है |
एक अधिकारी के मुताबिक विमानों ने पूर्वी सेक्टर के हासीमारा हवाई अड्डे से उड़ान भरी और अपने मिशन को अंजाम दिया | इसके साथ ही अभियान के तहत कई तरह के युद्धाभ्यास और मॉक ड्रिल शामिल थेन | भारतीय वायुसेना ने इस मिशन को ऐसे समय में अंजाम दिया है, जब चीन हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी मौजूदगी लगातार बढ़ा रहा है |
भारतीय वायुसेना ने मिशन को लेकर किया ट्वीट
भारतीय वायुसेना ने भी मिशन के बारे में ट्वीट किया- ”भारतीय वायुसेना के राफेल विमान ने हिंद महासागर क्षेत्र में छह घंटे से अधिक समय तक लंबी दूरी के मिशन के लिए उड़ान भरी | विमान ने रास्ते में एक बड़ी ताकत के माध्यम से ‘लड़ाई’ भी लड़ी |
पिछले दशक में भारत और चीन के बीच संबंध सबसे निचले स्तर पर हैं | जून 2020 में गलवान घाटी में दोनों देशों के सैनिक एक दूसरे से भिड़ गए थे, जिसमें भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे | इस झड़प में चीन के 40 से अधिक सैनिक मारे गए थे, हालांकि चीन ने कभी भी इसकी सही संख्या नहीं बताई | दोनों देशों के बीच 45 वर्षों में यह पहला मौका था, जब संघर्ष के चलते सैनिकों की मौत हुई |
About The Author
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
Recent Comments