नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8329626839 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,

Recent Comments

    test
    test
    OFFLINE LIVE

    Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

    April 21, 2025

    IPL 2023: कैसी है धोनी की फिटनेस, क्या खेल रहे अपना आखिरी आईपीएल? चेन्नई सुपरकिंग्स के कोच ने दिया यह जवाब |

    1 min read
    😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

    धोनी ने 13 मैच की नौ पारियों में 98 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 196.00 का रहा है। चेन्नई के कप्तान तीन चौके और 10 छक्के लगाए हैं।
    चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बारे में कहा जा रहा है कि यह उनके करियर का आखिरी आईपीएल सीजन है। इसके बाद धोनी संन्यास ले लेंगे। हालांकि, धोनी ने अभी तक इस बात से इनकार किया है। अब टीम के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी का बयान भी सामने आ गया है। हसी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शनिवार (20 मई) को होने वाले मुकाबले से पहले धोनी के संन्यास और उनकी फिटनेस पर अपडेट दिया।
    हसी ने कहा कि धोनी के संन्यास के बारे में वह खुद जानते हैं। उन्होंने कहा, ”यही वह चीज है जिसके बारे में हमने बात नहीं की है। वह अपना आखिरी आईपीएल खेल रहे हैं या नहीं यह सिर्फ उन्हें ही पता है। हमें पता नहीं है। वह छक्के मार रहे हैं और मैच खत्म कर रहे हैं।” धोनी की बल्लेबाजी की बात करें तो वह इस सीजन में कम ओवरों का सामना करने क्रीज पर आते हैं। उन्होंने खुद ही कहा है कि वह अब ज्यादा दौड़ना नहीं चाहते। धोनी ने 13 मैच की नौ पारियों में 98 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 196.00 का रहा है। चेन्नई के कप्तान तीन चौके और 10 छक्के लगाए हैं।
    ‘सबकुछ धोनी पर ही निर्भर’
    हसी ने आगे कहा, ”एक बल्लेबाजी कोच के रूप में मेरे दृष्टिकोण से वह अभी भी वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह अभी भी ट्रेनिंग सेशन में आने के लिए प्रेरित है और अपने खेल पर काम कर रहे हैं। वह गेंदों को अच्छी तरह से मार रहे हैं। उनके पास अभी भी छक्के मारने की क्षमता है। जब वह इसका आनंद ले रहा हैं और अभी भी टीम में योगदान दे रहा हैं, तो कोई कारण नहीं है कि वह आगे नहीं खेल सकते। हालांकि, हम इस बारे में नहीं जानते। सबकुछ धोनी पर ही निर्भर है।”

    धोनी की वजह से मिलता है समर्थन: हसी
    धोनी किसी भी स्टेडियम में खेले जाने वाते हैं तो उन्हें दर्शकों का पूरा समर्थन मिलता है। वह एक पल के लिए भी स्क्रीन पर आते हैं तो पूरा स्टेडियम गूंजने लगता है, भले ही वह विपक्षी टीम का मैदान हो। हसी ने धोनी की वजह से सीएसके को मिलने वाले समर्थन को लेकर कहा, ”सबसे पहले एमएस की वजह से एक टीम के रूप में हमें जो समर्थन मिला है वह अद्भुत है। हर किसी को वह नहीं मिलता है। यह आपको एक टीम के रूप में ऊपर उठाता है और एमएस धोनी ने जो समर्थन अर्जित किया है वह अविश्वसनीय है।”
    चेन्नई के पास प्लेऑफ में पहुंचने का मौका
    आईपीएल के 67वें मैच में चेन्नई का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। दोनों टीमें शनिवार (20 मई) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। चेन्नई की टीम अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। उसके 13 मैच में 15 अंक है। अगर चेन्नई इस मैच में दिल्ली को हरा देती है तो वह प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।

    About The Author


    Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

    Advertising Space


    स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

    Donate Now

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You may have missed

    Copyright © All rights reserved for Samachar Wani | The India News by Newsreach.
    4:23 PM