Indian IT Industry: मंदी का असर! FY24 में आईटी सेक्टर में घट सकती है 40% तक हायरिंग |
1 min read
|








Indian IT Industry : TeamLease के डेटा के मुताबिक वित्त वर्ष 2024 में आईटी सेक्टर में 40 फीसदी तक कम हायरिंग की जाएगी | आइए इसके पीछे का कारण जानते हैं |
Indian IT Industry: वैश्विक मंदी का असर जिस सेक्टर पर सबसे ज्यादा दिख रहा है वह है आईटी सेक्टर | भारत समेत पूरी दुनिया में बड़े पैमाने पर आईटी कंपनियों में छंटनी की जा रही है | इसमें भारत की भी कई कंपनियों के नाम शामिल हैं. अब इसका असर कैंपस हायरिंग पर भी दिख सकता है | इकोनॉमिक टाइम्स में छपी खबर में TeamLease के डेटा के हवाले से कहा गया है कि वित्त वर्ष 2023-24 में भारतीय आईटी कंपनियां 40 फीसदी तक कम हायरिंग कर सकती हैं |
FY 24 में नई भर्ती में आएगी भारी गिरावट
TeamLease के डेटा के मुताबिक वित्त वर्ष 2023 में आईटी कंपनियों ने कुल 2.8 लाख लोगों की भर्ती की है | वहीं अगले साल तक इसमें करीब 30 से 40 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है | इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि कंपनियों की ग्रोथ रेट में अगले आने वाले कुछ दिनों में कमी देखी जा सकती है | इसका असर सेक्टर की हायरिंग पर दिखेगा |
हायरिंग में क्यों आ सकती है कमी ?
गौरतलब है कि पिछला एक साल टेक सेक्टर के लिए अच्छा नहीं रहा है | कंपनियों के प्रॉफिट मार्जिन में भारी गिरावट दर्ज की गई है | रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण जहां एक तरफ वैश्विक चुनौतियां बढ़ी हैं, वहीं अमेरिका और यूरोप के बैंकिंग संकट ने मुसीबतों को कई गुना तक बढ़ा दिया है | ऐसे में भारतीय आईटी कंपनियां बदलते वैश्विक हालात को देखते हुए कम से कम पैसे खर्च करना चाह रही हैं | ऐसे में वह अपने खर्च को कम करने के लिए नई भर्ती को कम कर सकती है |
टेक सेक्टर में हुई सबसे ज्यादा छंटनी
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका की टेक इंडस्ट्री में कुल 3 लाख से अधिक लोगों की इस साल छंटनी की गई है | layoffs.fyi. के डाटा के मुताबिक जनवरी से मार्च 2023 तक 500 से अधिक टेक कंपनियों ने 1.5 लाख से अधिक लोगों को नौकरी से निकाला है | पिछले कुछ महीनों में दिग्गज कंपनियों में हुई ताबड़तोड़ छंटनी के कारण भारत में कम से कम 36,400 लोग बेरोजगार हो गए हैं | वहीं साल 2022 में टेक सेक्टर में कुल साल 2022 की बात करें तो कुल 1.6 लाख लोगों की टेक कंपनियों में छंटनी की थी | इसमें ट्विटर, मेटा, अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट आदि जैसी दिग्गज कंपनियों के नाम शामिल है |
About The Author
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
Recent Comments