घूमने का मन बना लिया है तो कम खर्च में यहां जाएं, राजा-महाराजा जैसा फील कराएंगे ये लोकेशन।
1 min read
|








अगर आप घूमने का शौक रखते हैं और भारतीय इतिहास के राजा-महाराजाओं वाली जगहों पर जाना चाहते हैं तो हम आपको कुछ ऐसी जगह के बारे में बता रहे हैं, जो काफी आकर्षक हैं |
यहां आपको राजा-महाराजाओं की धरोहरों के देखने का अवसर मिलेगा , इन सदियों पुरानी हवेलियों, जिन्हें राजबाड़ी कहा जाता है को सुधारा गया है और जनता के भ्रमण के लिए खोल दिया गया है , ये लोकेशन राज्य के पर्यटन में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं |
बारी कोठी विरासत: बारी कोठी महल एक वास्तुशिल्प चमत्कार है जो 1700 के दशक के अंत में अजीमगंज के दुधोरिया राज परिवार का था , यह कोलकाता से लगभग 6 घंटे की दूरी पर स्थित है , यह महल काफी भव्य है, जिसकी वास्तुकला आपको आकर्षित करेगी. इसमें ग्रीक, रोमन और फ्रेंच शैलियों के तत्व शामिल हैं | साथ ही इसकी बनावट आपको ज्यादा अट्रेक्ट करेगी |
राजबाड़ी बवाली: यह राजबाड़ी की बनावट, वास्तुकला का एक शानदार उदाहरण है , यह कोलकाता से लगभग दो घंटे की दूरी पर बावली के छोटे से शहर में स्थित है | यह विशाल ऐतिहासिक संपत्ति मूल रूप से पूर्व बंगाल के जमींदार मंडल परिवार की थी , 40 साल से अधिक समय तक आबाद रहने के बाद कोलकाता के एक व्यवसायी अजय रावला ने इस महल पर कब्ज़ा कर लिया और इसे हेरिटेज होटल में बदल दिया |
झारग्राम महल: मल्ला देब का शाही परिवार झारग्राम पैलेस में रहता है, जो कोलकाता से करीब 4 घंटे की दूरी पर है , इस महल की ऐतिहासिक विरासत आपको अपनी ओर खिंचती है , महल जातीय और इटालवी वास्तुकला शैली की एक अद्भुत इमारत है, जो एक सुंदर लॉन और आकर्षक बगीचे से घिरा हुआ है , अब यह एक हेरिटेज रिसॉर्ट में बदल दिया गया है |
About The Author
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
Recent Comments