गिल दोहरा शतक, 200 रन करने वाले 5वें भारतीय क्रिकेटर, सचिन से लेके विराट के भी रिकॉर्ड तोडे
1 min read
|








आज के न्यूजीलैंड के सामने खेले गए मैच में शुभमन गिल के बल्ले से छग्गे-चौकों का जलवा दिखाया था। शुभमन गिल दोहरा शतक लगाने वाले 5वें भारतीय बने, आज गील ने सचिन से लेके विराट के भी रिकॉर्ड तोडे है। न्यूजीलैंड और भारत के बीच पहला वनडे मैच आज हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में शुरू हुआ। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बेंटिग को चुना।
आज पहले वनडे में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है। शुभमन गिल ने इस मैच में दोहरा शतक लगाया। आज के मैच में शुभमन गिल के बल्ले से छग्गे-चौकों का जलवा दिखा। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बेंटिग को चुना। शुभमन गिल के आक्रामक खेल की बदौलत भारतीय टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 349 रन बनाए।
19 चौके और 9 छग्गे लगाए
शुभमन गिल आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हुए। शुभमन गिल 149 गेंदों पर 208 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने 19 चौके और 9 छग्गे लगाए। इसके साथ ही उन्होंने दिग्गज क्रिकेटरों के रिकॉर्ड की बराबरी की है और कई के रिकॉर्ड को तोड़ा भी है। शुभमन गिल ने आज 87 गेंदों में शतक जड़ा और महज 145 गेंदों में दोहरा शतक लगाकर सभी को चौंका दिया। शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में पहले ही धमाकेदार बल्लेबाजी की थी।
दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी
23 साल और 132 दिन की उम्र में शुभमन गिल वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। इससे पहले पिछले साल इशान किशन ने 24 साल 145 दिन की उम्र में दोहरा शतक जड़ा था। इसके अलावा दोहरे शतक लगाने वाले सभी खिलाड़ी उम्रदराज हैं।
इससे पहले ये भारतीय खिलाडीने जडा दोहरा शतक
शुभमन गिल वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले 5वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले सचिन, रोहित शर्मा, वीरेंद्र सहवाग और इशान किशन ने यह कमाल किया था। शुभमन गिल का दोहरा शतक वनडे में 10वां दोहरा शतक है। वह क्रिस गेल, मार्टिन गुप्टिल, फखर जमान, सचिन, रोहित शर्मा, वीरेंद्र सहवाग और इशान किशन के बाद वनडे में दोहरा शतक बनाने वाले 8वें खिलाड़ी बने। शुभमन गिल ने आज 208 रन की क्लासिक पारी खेली। उन्होंने 149 गेंदों पर 208 रन बनाए। इसके साथ ही वह वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पांचवें भारतीय बन गए। इससे पहले, सचिन तेंदुलकर (200 *), वीरेंद्र सहवाग (219), रोहित शर्मा (209,208 *, 264), इशान किशन (210) ने एक दिवसीय मैचों में दोहरे शतक बनाए हैं।
टूट गए विराट कोहली जैसे दिग्गज के ये रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने सिर्फ 19 वनडे में 1000 रन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने 24 वनडे में 1000 रन पूरे करने का विराट कोहली और शिखर धवन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने 21 वनडे में 1000 रन पूरे किए। बता दें कि फखर जमान ने वनडे में सबसे तेज 1000 रन बनाए थे। उन्होंने 18 वनडे में 1000 रन पूरे किए। उन्होंने वनडे में अपना तीसरा शतक लगाया है। वे शिखर धवन के बाद तीसरे सबसे तेज शतक बनाने वाले खिलाडी बन गए।
शुभमन गिल ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। शुभम ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ 208 रन बनाए। गिल अब इस मैदान पर वनडे में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बना हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था।
About The Author
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
Recent Comments