किसान नेता स्व. श्री लालचंद डूडी की 21वीं पुण्यतिथि सादगी से मनाई गई
1 min read
|
|










छानी बड़ी,तहसील भादरा,जिला हनुमानगढ़:- सिध्मुख नहर के जन्मदाता और पूर्व केबिनेट मंत्री, राजस्थान सरकार, स्व. श्री लालचंद डूडी की 21वीं पुण्यतिथि चौधरी धनाराम फार्म हाउस, छानी बड़ी में सादगीपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव जयदीप डूडी, भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री.कैलाश मेघवाल, विधायक प्रतिनिधि करण बेनीवाल, भाजपा पदाधिकारी, सरपंच, पूर्व सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीण उपस्थित थे।
कार्यक्रम में स्व. लालचंद डूडी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके किसान हित में किए गए अभूतपूर्व योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि लालचंद डूडी ने अपने जीवन में हमेशा किसानों के अधिकारों और कल्याण के लिए संघर्ष किया। उन्होंने राजस्थान में किसानों की सिंचाई और जल आपूर्ति के लिए सिध्मुख नहर परियोजना की नींव रखी, जिससे हजारों किसानों को फायदा हुआ। उनका यह योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
पूर्व संसदीय सचिव जयदीप डूडी ने अपने संबोधन में स्व. लालचंद डूडी के जीवन और उनके द्वारा किए गए समाजसेवी कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “स्व. डूडी ने अपने जीवन को किसानों के लिए समर्पित कर दिया। उनकी दूरदृष्टि और कड़ी मेहनत की बदौलत आज क्षेत्र के किसान आत्मनिर्भर बन पाए हैं।”
भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री.कैलाश मेघवाल ने भी इस मौके पर स्व. डूडी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका व्यक्तित्व और नेतृत्व हमेशा प्रेरणादायक रहेगा। उन्होंने कहा कि डूडी साहब की नीतियों ने किसानों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया और उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाने में मदद की।
कार्यक्रम में उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और स्व. डूडी के आदर्शों का पालन करने का संकल्प लिया।








About The Author
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space












Recent Comments