Delhi Flood News Live: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में बारिश, यमुना के जलस्तर में फिर से बढ़ोतरी।
1 min read
|








Delhi Flood News Today Live Updates : राजधानी में यमुना नदी का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ जाने से दिल्ली में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार अलर्ट है। यमुना का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। सोमवार को नदी के जलस्तर में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है। मौसम विभाग ने आज भी बारिश होने की संभावना जताई है। जिससे दिल्लीवासियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
आवक कम होने से सब्जियों के भाव तेज
यमुना किनारे की सब्जियों की फसल बर्बाद हो गई है लिहाजा अब दिल्ली वालों को बाहरी राज्यों से आने वाले सब्जियों के भरोसे ही रहना होगा। वैसे भी अन्य राज्यों में भी भारी बारिश की वजह से दिल्ली के मंडियों में आवक काफी कम है। लिहाजा सब्जियों के भाव बढ़े रहेंगी। सब्जियों के भाव शतक लगा रहे है। बैंगन भी 100 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है तो टमाटर का भाव सेव के भाव से खुदरा बाजार में अधिक पहुंचा है। बाढ़ पीड़ित इलाकों में प्रशासन और राजनीतिक पार्टियों की तरफ से राहत कार्य जारी रहेगा।
नदी का जलस्तर और बढ़ा
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर और बढ़ा। दोपहर एक बजे जलस्तर 205.84 मीटर रिकार्ड किया गया।
205.50 से 205.58 मीटर पर पहुंचा यमुना का जलस्तर
आज सुबह नौ बजे यमुना नदी का जल स्तर 205.58 मीटर दर्ज किया गया, जो सुबह आठ बजे 205.50 मीटर दर्ज किया गया था।
दिल्ली-एनसीआर में बारिश
बाढ़ की टेंशन के बीच दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई है।
जलस्तर बढ़कर 205.50 मीटर पर पहुंचा
दिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह आठ बजे जलस्तर 205.50 मीटर दर्ज किया गया।
यात्रियों को मिली राहत
यमुना पर स्थित डेढ़ सौ साल पुराने लोहे के पुल से ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। इससे सबसे अधिक राहत एनसीआर में आवागमन करने वालों को मिली है। इस पुल के बंद होने की वजह से 60 से अधिक पैसेंजर ट्रेन निरस्त कर दी गई थी। इससे दिल्ली से गाजियाबाद, पलवल, पानीपत, साहिबाबाद समेत दिल्ली आसपास के शहरों में आवागमन करने वालों की परेशानी बढ़ गई थी। सोमवार को सभी दफ्तर और बाजार खुल जाएंगे लिहाजा कामकाजी वर्ग व व्यवसायी वर्ग को इससे काफी लाभ मिलेगा।
यमुना के जलस्तर में फिर से बढ़ोतरी
यमुना के जलस्तर में फिर मामूली बढ़ोतरी देखी गई है। सुबह सात बजे जलस्तर 205.48 मीटर रिकार्ड किया गया। सुबह सात बजे से पहले तीन घंटे तक जलस्तर 205.45 मीटर था।
जलस्तर कम होते ही लोहे के पुल से ट्रेन सेवा बहाल
यमुना का जलस्तर कम होते ही पुराने लोहे के पुल पर ट्रेन सेवा बहाल कर दी गई है। सुबह के वक्त इस पुल से मालगाड़ी की आवाजाही कराई गई। इसके बाद पुरानी दिल्ली से संचालित होने वाली और इस स्टेशन पर पहुंचने वाली ट्रेन शुरू कर दी गई। हालांकि, फिलहाल प्रतिबंधित रफ्तार से ही ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। रेलवे ने सख्त निर्देश दिया है कि ब्रिज से गुजरते वक्त ट्रेनों की रफ्तार 20 किलोमीटर प्रतिघंटा से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
आज भी बारिश के आसार
प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को भी बारिश के आसार हैं। ऐसे में लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
Delhi Flood News Live: दिल्ली-NCR के कई इलाकों में बारिश, यमुना के जलस्तर में फिर से बढ़ोतरी
बाढ़ की मुसीबतों के बीच दिल्ली मेंआज भी बारिश के आसार हैं। हालांकि यमुना का जल स्तर कर हो रहा है लेकिन फिर भी अगर बारिश अधिक होती है तो परेशानियों का बढ़ना तय है।
About The Author
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
Recent Comments