मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में CM योगी का निराला अंदाज, झांसी में हॉकी खेलते दिखे मुख्यमंत्री।
1 min read|
|








Major Dhyan Chand Birth Anniversary: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज खिलाड़ी की भूमिका में नजर आए , मैदान पर मुख्यमंत्री के निराले अंदाज देख भीड़ ने तालियों से स्वागत किया ,UP News: झांसी के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का मंगलवार (29 अगस्त ) को अंदाज निराला दिखा , उन्होंने हॉकी में हाथ आजमाए. मुख्यमंत्री योगी विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने करने झांसी आए थे , इस दौरान उन्होंने हॉकी स्टिक से गोल भी दागे , मुख्यमंत्री का निराला अंदाज देख स्टेडियम में मौजूद भीड़ ने तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया , सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मुख्यमंत्री को गोल पोस्ट करते देखा जा सकता है , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्टेडियम में अधिकारियों के साथ पहुंचे थे।
खिलाड़ी के रूप में नजर आए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ
ध्यानचंद की जयंती पर झांसी आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जोरदार स्वागत किया गया , मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा की तगड़ी व्यवस्था की गई थी ,,
उन्होंने आज 18वीं बार झांसी का दौरा किया , झांसी के प्रति मुख्यमंत्री का विशेष लगाव जाहिर है , मुख्यमंत्री ने झांसी को करोड़ों की सौगात दी , उन्होंने विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया , कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री का काफिला मेजर ध्यानचंद स्टेडियम की रवाना हो गया ,स्टेडियम में मौजूद भीड़ मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर उत्साहित हो गई ,
स्टेडियम में स्टिक से गोल पोस्ट की ओर डाली बॉल
मुख्यमंत्री ने मैदान पर पहुंचकर हाथ में स्टिक उठाई और एक खिलाड़ी की तरह गोल पोस्ट कर दिया , मुख्यमंत्री का अलग अंदाज दर्शकों समेत खिलाड़ियों को भी खूब भाया , सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मुख्यमंत्री को हाथों में स्टिक उठाए देखा जा सकता है , हॉकी की स्टिक से उन्होंने बॉल को गोल पोस्ट की ओर दाग दिया , मुख्यमंत्री का अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है , बता दें कि ध्यानचंद की जयंती पर हर साल भारत में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।
About The Author
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space












Recent Comments