Chandrayaan-3 Mission: लॉन्च व्हीकल से जोड़ा गया चंद्रयान-3 का ये अहम हिस्सा, जानें कहां तक पहुंची प्रक्षेपण की तैयारी।
1 min read
|
|








Chandrayaan-3 Update: 13 जुलाई को चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण की उम्मीद है | तैयारियां जोरों पर हैं. बुधवार (5 जुलाई) को चंद्रयान-3 की एनकैप्सुलेटेड असेंबली को लॉन्च व्हीकल से जोड़ा गया |
India Moon Mission 2023: भारत के बहुप्रतीक्षित चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ को प्रक्षेपित किए जाने की तैयारी के तहत बुधवार (5 जुलाई) को इसकी एनकैप्सुलेटेड असेंबली को इसके लॉन्च व्हीकल (LVM3) से जोड़ दिया गया | लॉन्च व्हीकल मार्क-III (LVM3) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) की ओर से ही विकसित किया गया तीन चरण वाला मध्यम-लिफ्ट लॉन्च वाहन है |
इसरो ने ट्वीट कर जानकारी दी, ”आज श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में चंद्रयान-3 वाली इनकैप्सुलेटेड असेंबली को LVM3 के साथ जोड़ा गया है.” इस घटनाक्रम की कुछ तस्वीरें और एक वीडियो भी सामने आया है |
चंद्रयान-3 के प्रक्षेपण की एक अनुमानित तारीख 12 से 19 जुलाई के बीच तय की गई है. अगर सबकुछ ठीक रहा और चीजें योजना के मुताबिक हुईं तो 13 जुलाई को इसके लॉन्च होने की उम्मीद जताई गई है |
About The Author
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space












Recent Comments