नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8329626839 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,

Recent Comments

    test
    test
    OFFLINE LIVE

    Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

    April 20, 2025

    राजस्थान में निकली बंपर सरकारी नौकरी, 19 तारीख से कर सकेंगे अप्लाई।

    1 min read
    😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

    आप भी अगर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके पास एक और मौका आ गया है. 19 सितंबर से आप राजस्थान में सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

    राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) सहित कुल 733 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. अधिकारियों ने बताया कि आयोग द्वारा सोमवार को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं भर्ती-2024 के अन्तर्गत राज्य सेवाओं के 346 एवं अधीनस्थ सेवाओं के 387 यानी कुल 733 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया.

    इसके अलावा आयोग ने सहायक मत्स्य विकास अधिकारी के कुल आठ पद एवं समूह अनुदेशक/ सर्वेयर/ सहायक शिक्षुता सलाहकार ग्रेड-।। के 68 पदों के लिए भी नोटिफिकेशन जारी किए हैं. राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाओं के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 सितंबर 2024 से 18 अक्टूबर 2024 तक स्वीकार किए जाएंगे.

    राज्य सेवा के पद (आयोग के अनुसार)
    १. आरएएस के 28 पद
    २. आरपीएस के 50 पद
    ३. लेखा सेवा के 109
    ४. उद्योग सेवा के 2
    ५. सहकारी सेवा-12
    ६. परिवहन सेवा-2
    ७. बीमा सेवा-3
    ८. वाणिज्यिक कर सेवा के 59
    ९. खाद्य एवं नागरिक रसद सेवा 7
    १०. राज्य कृषि सेवा के 16
    ११. श्रम कल्याण सेवा-2
    १२. समेकित बाल विकास सेवाएं 13
    १३. ग्रामीण विकास सेवा के 40
    १४. नियोजन सेवा-3
    १५. श्रम कल्याण सेवा-2
    कुल 346

    अधीनस्थ सेवा के पद: (आयोग के अनुसार)
    १.’देवस्थान अधीनस्थ सेवा (एनएसए)-11
    २. देवस्थान अधीनस्थ सेवा (एसए)-2
    ३. सहकारिता अधीनस्थ सेवा(एनएसए)- 41
    ४. सहकारिता अधीनस्थ सेवा (एसए)2
    ५. राज. तहसीलदार सेवा (एनएसए) 166
    ६. तहसीलदार सेवा (एसए) 12
    ७. राज. खाद्य एवं नागरिक रसद अधीनस्थ सेवा (एनएसए) के 17
    ८. खाद्य एवं नागरिक रसद अधीनस्थ सेवा (एसए)- 1
    ९. राज.समेकित बाल विकास सेवा(एनएसए) 4
    १०. सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता सेवा (परिवीक्षा एवं कारागृह कल्याण अधिकारी) एनएसए के 1
    ११. सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता सेवा (सामाजिक सुरक्षा अधिकारी) एनएसए के 42.

    राज. सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता सेवा (सामाजिक सुरक्षा अधिकारी)एसए-8
    १. सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता सेवा (जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी)एनएसए-14
    २. सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता सेवा (जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी)एसए-3
    ३. राजस्थान श्रम कल्याण अधीनस्थ सेवा (एनएसए) 8
    ४. राजस्थान कृषि सेवा ( विपणन अधिकारी)-55
    कुल 387

    About The Author


    Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

    Advertising Space


    स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

    Donate Now

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Copyright © All rights reserved for Samachar Wani | The India News by Newsreach.
    7:17 AM