BOI में FD पर अब मिलेगा ज्यादा ब्याज:बैंक ऑफ इंडिया सीनियर सिटीजन को दे रहा है 7.55% का ब्याज, देखें नई ब्याज दरें
1 min read
|








बैंक ऑफ इंडिया (BOI) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर मिलने वाले ब्याज में बढ़ोतरी की है। बैंक ने 10 जनवरी 2023 से 2 करोड़ से कम की 444 दिनों की स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों को बढ़ाया है। बैंक ऑफ इंडिया की ओर से की गई इस बढ़ोतरी के बाद सीनियर सिटीजन को हर साल 0.50% की अतिरिक्त ब्याज दर की सौगात दी जा रही है।
स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट पर हर साल 7.05% ब्याज मिलेगा
बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, इस रिविजन के बाद बैंक अपने जनरल कस्टमर्स के लिए 444 दिनों की स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट पर हर साल 7.05% ब्याज दर दे रहा है। वहीं सीनियर सिटीजन के लिए बैंक अपनी 444 दिनों की FD पर 7.55% और 2 से 5 साल से कम तक की समय अवधि वाली FD पर हर साल 7.25% की ब्याज दर देगा।
जनरल कस्टमर्स के लिए 7 दिनों से 10 साल में मैच्योर होने वाली अन्य फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें 3% से 6.75% के बीच हैं। रिवाइज्ड ब्याज दरें डोमेस्टिक, NRO और NRE डिपॉजिट्स के लिए लागू हैं।
रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद कई बैंकों ने बढ़ाई ब्याज दरें
BOI के पहले बीते दिनों PNB, BOB, ICICI, यस बैंक समेत कई बैंकों ने FD पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। बता दें कि पिछले साल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने रेपो रेट में बढ़ोतरी की थी। रिजर्व बैंक ने पिछले साल यानी 2022 की मई में रेपो रेट को बढ़ाना शुरू किया था।
इसके बाद से अब तक RBI रेपो रेट को 2.25% तक बढ़ा चुका है। इसके बाद से ही बैंक ब्याज दरों में लगातार बढ़ोतरी कर रहे हैं। पिछले साल 7 दिसंबर को RBI की ओर से रेपो रेट में बढ़ोतरी पॉलिसी मीटिंग के दौरान की गई थी। RBI ने उस समय रेपो रेट को 0.35% बढ़ाया था।
About The Author
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
Recent Comments