भादरा में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर भाजपा नगर मंडल का महासदस्यता अभियान शुरू।
1 min read
|










भादरा,जिला हनुमानगढ,राजस्थान:– आज पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की 108वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नगर मंडल भादरा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें अभिवादन किया। इस अवसर पर नगर मंडल ने संगठन पर्व महा सदस्यता अभियान के तहत एक विशेष बैठक आयोजित की, जिसमें अभियान की समीक्षा और विस्तार पर चर्चा की गई।
सदस्यता अभियान के नगर मंडल प्रभारी सुनील बेनीवाल ने बैठक की अध्यक्षता की और सभी बूथ अध्यक्षों से सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बूथ स्तर पर अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से यह भी अपील की कि वे बूथ स्तर पर सक्रिय रूप से काम करते हुए नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ें।
इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अनूप शेखावत ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन पर प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं से उनके विचारों का अनुसरण करने का आग्रह किया। शेखावत ने बताया कि पंडित दीनदयाल जी का जीवन और उनके विचार आज भी समाज को दिशा दिखाते हैं और उनके सिद्धांतों पर चलकर हम एक मजबूत और सशक्त भारत का निर्माण कर सकते हैं।
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जगदीश गर्ग ने सभी बूथ अध्यक्षों, बूथ संयोजकों और शक्ति केंद्र प्रभारियों से आग्रह किया कि वे सदस्यता अभियान को तेजी से आगे बढ़ाएं और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान केवल संख्या बढ़ाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह पार्टी के विचारों और सिद्धांतों को जनता तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण साधन है।
सदस्यता अभियान संयोजक प्रदीप गोयल ने बैठक में अभियान की प्रगति की जानकारी दी और भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की।
इस कार्यक्रम का संचालन भाजपा नगर मंडल महामंत्री राजकुमार शर्मा ने किया। इसके बाद नगर मंडल अध्यक्ष जगदीश गर्ग के नेतृत्व में नगर मंडल की टीम ने बाजार में डोर-टू-डोर जाकर भाजपा सदस्यता अभियान के तहत नए सदस्यों को जोड़ा। इस अभियान के तहत आमजन को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष दिनेश सैनी, नगर मंडल संयोजक प्रदीप गोयल, मीडिया प्रभारी कन्हैया लाल स्वामी, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुजा पवार, महिला मोर्चा महामंत्री भगवती सैनी, भैरू सोनगरा, मंडल सह संयोजक दलीप सोनी, भागचंद जेवलीया, उषा गोघड़िया, सहीदन बानो, दिनेश राजपुरोहित, विकास चौधरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष भवानी सिंह, संदीप लहरी, राहुल सोनी, मनु टाक और अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम का समापन सदस्यता अभियान को और भी व्यापक बनाने के संकल्प के साथ किया गया, ताकि भाजपा के विचार और सिद्धांत अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सकें और पार्टी का जनाधार मजबूत हो।
About The Author
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
Recent Comments