Bank Holidays in Nov 2023: त्योहारों के मौसम में है छुट्टी की भरमार, नवंबर में बैंकों में इतने दिन रहेगा अवकाश, देखें पूरी लिस्ट।
1 min read
|








Bank Holidays in Nov 2023: नवंबर में दिवाली, छठ जैसे त्योहारों के कारण बैंकों में लंबा अवकाश रहने वाला है , हम आपको नवंबर की बैंक हॉलिडे लिस्ट के बारे में बता रहे हैं , Bank Holidays in November 2023: अक्टूबर का महीना अपने अंतिम दौर में चल रहा है , नवंबर माह की जल्द ही शुरुआत होने वाली है , भारत में त्योहार का सीजन जारी है , ऐसे में बैंकों में भी इस कारण छुट्टियों की भरमार हो रही है , रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ग्राहकों की सुविधा के लिए पहले ही बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर देता है , इससे बाद में आपको किसी तरह की परेशानी नहीं होगी , अगर आप भी नवंबर में बैंकों से जुड़े जरूरी काम निपटाना चाहते हैं तो यहां अवकाश की लिस्ट जरूर देख लें।
नवंबर में इतने दिन रहेंगे बंद
नवंबर के महीने में बैंक 15 दिन बंद रहेंगे , इसमें दिवाली (Diwali 2023), गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja 2023), छठ (Chhath Puja 2023) आदि त्योहार की छुट्टी शामिल है , इसके अलावा इसमें शनिवार और रविवार के अवकाश को भी शामिल किया गया है , ऐसे में अगर आप अगले महीने बैंक से जुड़ी जरूरी काम निपटाना चाहते हैं तो यह अवकाश की लिस्ट देख लें।
नवंबर 2023 में इन दिनों बैंक रहेंगे बंद।
1 नवंबर 2023- कन्नड़ राज्योत्सव/कुट/करवा चौथ के कारण बेंगलुरु, इंफाल और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
5 नवंबर, 2023- रविवार की छुट्टी
10 नवंबर, 2023- गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/दिवाली के कारण शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
11 नवंबर, 2023- दूसरा शनिवार
12 नवंबर, 2023- रविवार
13 नवंबर, 2023- गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/दिवाली के कारण अगरतला, देहरादून, गंगटोक, इंफाल, जयपुर, कानपुर, लखनऊ में बैंकों में अवकाश रहेगा।
14 नवंबर, 2023- दिवाली (बलि प्रतिपदा)/विक्रम संवत नया साल/ लक्ष्मी पूजा के कारण अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, गंगटोक, मुंबई, नागपुर में बैंकों में अवकाश रहेगा।
15 नवंबर, 2023- भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा/ निंगाल चक्कूबा/भ्रातृ द्वितीया के कारण गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
19 नवंबर, 2023- रविवार की छुट्टी
20 नवंबर, 2023- छठ के कारण पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।
23 नवंबर, 2023- सेंग कुट स्नेम/इगास बग्वाल के कारण देहरादून और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।
25 नवंबर, 2023- चौथा शनिवार
26 नवंबर, 2023- रविवार
27 नवंबर, 2023- गुरु नानक जयंती/ कार्तिक पूर्णिमा के कारण अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, कोच्चि, पणजी, पटना, त्रिवेंद्रम और शिलांग को छोड़कर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
30 नवंबर, 2023- कनकदास जयंती के कारण बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे.
कैसे निपटाएं बैंक के काम।
बैंक आम लोगों के जीवन का एक जरूरी हिस्सा है , ऐसे में बैंकों में लगातार लंबी छुट्टी होने के कारण कई बार जरूरी वित्तीय कार्य रुक जाते हैं , ऐसे में आप नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग या यूपीआई के जरिए एक खाते से दूसरे खाते में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं , वहीं कैश विड्रॉल के लिए आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं।
About The Author
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
Recent Comments