Bank Holiday on Holi: होली के चलते कई राज्यों में आज से 3 दिन तक बैंक रहेंगे बंद, लिस्ट चेक करके जाएं |
1 min read
|








Holi 2023 Bank Holiday : होली के कारण आज से कई शहरों में लगातार तीन दिन तक बंद रहेंगे | ऐसे में अगर आप आज बैंक जानें की प्लानिंग कर रहे हैं तो सबसे पहले बैंक हॉलिडे की लिस्ट जरूर चेक कर लें |
Bank Holiday on Holi 2023: अगर आपको आज बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है तो यह खबर आपके मतलब की है | मंगलवार से कई राज्यों में होली (Holi 2023) के कारण बैंक लगातार 3 दिन दिन तक बंद रहेंगे | ऐसे में अगर आप आज बैंक जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इस बैंक हॉलिडे की लिस्ट (Bank Holiday List) को जरूर चेक करें | बैंक आम लोगों के जीवन का एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है | ऐसे में बैंक अवकाश के कारण लोगों के कई जरूरी काम रुक जाते हैं | ऐसे में ग्राहकों की सुविधा के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) पहले ही बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी कर देता है | इससे लोग छुट्टियों को देखते हुए अपने काम को करें |
होली के कारण कई राज्यों में 3 दिन तक बैंक रहेंगे बंद
बता दें कि होली देश के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है | उत्तर भारत में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है | इस त्योहार की महत्ता के कारण कई राज्यों में लगातार 3 दिन तक बैंक बंद (Bank Holiday in March 2023) रहेंगे | मंगलवार 07 मार्च, 2023 को होलिका दहन के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे | आज देहरादून, तेलंगाना, जम्मू, कोलकाता, गुवाहाटी, कानपुर, लखनऊ, हैदराबाद, जयपुर, मुंबई, नागपुर, रांची और पणजी में आज बैंक बंद है | वहीं कल यानी होली के दिन 08 मार्च, 2023 को अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, गंगटोक, इंफाल, पटना, रायपुर, अइजोल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, रांची, शिलोंग, भोपाल, लखनऊ, दिल्ली श्रीनगर और शिमला में बैंक में अवकाश है | वहीं 09 मार्च, 2023 को होली या ओसंग के कारण बिहार में बैंकों में अवकाश है |
मार्च में बैंकों में कुल 12 दिन रहेगा अवकाश
आरबीआई की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक होली की छुट्टी समेत मार्च के महीने में बैंक कुल 12 दिन बंद रहेंगे | इसमें शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल है |
11 मार्च, 2023- दूसरा शनिवार
12 मार्च, 2023- रविवार
19 मार्च, 2023- रविवार
22 मार्च, 2023- गुडी पाड़वा/ उगाडी/ बिहार दिवस/प्रथम नवरात्र/ तेलुगु नववर्ष के मौके पर बेंगलुरु, पटना, चेन्नई, हैदराबाद, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, मुंबई नागपुर, पणजी, जम्मू और मुंबई में बैंक में छुट्टी रहेगी.
25 मार्च, 2023- चौथा शनिवार
26 मार्च, 2023- रविवार
30 मार्च, 2023- रामनवमी के मौके लखनऊ, भोपाल, चंडीगढ़, हैदराबाद, मुंबई, पटना, अहमदाबाद, बेलापुर, पटना, नागपुर और रांची में बैंक बंद रहेंगे |
About The Author
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
Recent Comments