नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 8329626839 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें ,

Recent Comments

    test
    test
    OFFLINE LIVE

    Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

    May 4, 2025

    Assembly Elections Result 2023: त्रिपुरा के शुरुआती रुझानों में बीजेपी बहुमत के पार, नगालैंड में भी जलवा, पढ़ें मेघालय में कौन आगे |

    1 min read
    😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

    Assembly Elections Results 2023: पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो गई है |
    पहले आधे घंटे के रुझान इस तरह हैं |
    Tripura-Meghalaya-Nagaland Assembly Election Trends: पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के लिए गुरुवार यानी 2 मार्च का दिन बेहद अहम है | तीनों राज्यों में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है | शुरुआती आधे घंटे के रुझानों के अनुसार त्रिपुरा में बीजेपी ने तूफानी शुरुआत की है |
    त्रिपुरा में पहले आधे घंटे को रुझान के मुताबिक बीजेपी बहुमत के पार पहुंच गई है | 60 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी गठबंधन 31 से अधिक सीटों पर आगे चल रहा है | लेफ्ट और कांग्रेस गठबंधन 3 सीट पर आगे है, जबकि टिपरा मोथा पार्टी 5 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं |

    मेघालय में बीजेपी दूसरे नंबर की पार्टी बनती दिख रही है | यहां NPP सबसे ज्यादा 20 सीटों पर आगे है | दूसरे नंबर पर बीजेपी 10 सीटों पर आगे चल रही है | वहीं कांग्रेस 5 सीटों पर आगे है |

    त्रिपुरा के बाद नगालैंड के रुझानों में भी बीजेपी बहुमत हासिल कर सकती है | नगालैंड में बीजेपी गठबंधन 25 सीटों पर आगे है. वहीं NPF 5 सीटों पर आगे है |

    त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान
    त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 16 फरवरी को वोट डाले गए थे | त्रिपुरा में एक ही चरण में मतदान हुआ था | चुनाव आयोग के मुताबिक राज्य में 88 प्रतिशत वोट डाला गया था | राज्य में इस बार मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ बीजेपी, लेफ्ट-कांग्रेस गठबंधन और टिपरा मोथा पार्टी के बीच है | चुनाव के बाद हुए एग्जिट पोल बीजेपी गठबंधन को बहुमत मिलता दिखा रहे हैं |

    नगालैंड विधानसभा चुनाव
    नगालैंड में 27 फरवरी को मतदान हुआ था. राज्य में 60 विधानसभा की सीटें हैं लेकिन 59 सीटों पर ही चुनाव कराया गया था | अकुलुतो सीट से बीजेपी के उम्मीदवार काझेतो किनिमी निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं | राज्य में 2 मार्च को मतगणना होगी | मुख्य निर्वाचन अधिकारी वी शशांक शेखर ने बताया कि नगालैंड विधानसभा चुनाव में 83 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले | मतदान शांतिपूर्ण रहा था |

    मेघालय विधानसभा चुनाव
    मेघालय में 60 विधानसभा सीटे हैं लेकिन यहां 59 सीटों पर ही 27 फरवरी को मतदान हुआ था |

    About The Author


    Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

    Advertising Space


    स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

    Donate Now

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You may have missed

    Copyright © All rights reserved for Samachar Wani | The India News by Newsreach.
    4:57 AM