दिल्ली होम गार्ड परीक्षा के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, यहां देखें डायरेक्ट लिंक।
1 min read|
|








उम्मीदवार डीजीएचजी की आधिकारिक वेबसाइट dghg enrollment.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंटआउट ले सकते हैं.
डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ होम गार्ड, दिल्ली(DGHG) ने होम गार्ड पदों के लिए होने जा रहे फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिये हैं. जिन उम्मीदवारों ने होम गार्ड पोस्ट के लिए अप्लाई किया था वो आधिकारिक वेबसाइट dghgenrollment.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंटआउट ले सकते हैं.
बता दें कि DGHG ने 10,285 वैकेंसी जारी की है. डीजीएचजी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार वोलुनटीयर होम गार्ड पद पर 3 साल के लिए भर्ती की जाएगी. हालांकि इसके बाद दो साल के लिए कर्मचारियों को एक्सटेंशन भी मिल सकता है. यह उनके प्रदर्शन पर निर्भर करता है. इससे पहले जो एडमिट कार्ड जारी किया गया था, वह वैलिड नहीं है. नये एडमिट कार्ड को ही डाउनलोड करें.
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड :
इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट dghgenrollment.in पर जाना होगा.
आधिकारिक वेबसाइट के पेट पर एडमिट कार्ड के लिए लिंक दिया गया है. उस पर क्लिक करें.
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि लिखें.
एंटर करें और स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा.
इसका प्रिंटआउट जरूर लें. क्योंकि एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा के लिए आपकी उपस्थिति सवीकार नहीं की जाएगी्. आपको परीक्षा में हिस्सा लेने का मौका नहीं मिलेगा.
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों को होम गार्ड पद के लिए सबसे पहले फिजिकल मेजरमेंट और इफिशिएंसी टेस्ट (PMET) में शामिल होना होगा. ये एग्जाम सिर्फ क्वालिंग नेचर का होता है. इसके नंबर नहीं जुडते हैं. जो उम्मीदवारों PMET पास कर लेंगे, वह लिखित परीक्षा के लिए एलिजिबल होंगे. लिखित परीक्षा में 80 प्रश्न होंगे जो मल्टिपल च्वाइस क्वेश्चन होंगे.
About The Author
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space












Recent Comments